फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Golf League (CGL) 2025 will start on September 21 on the lines of IPL

Chandigarh News: आईपीएल की तर्ज पर 21 सितंबर को होगा चंडीगढ़ गोल्फ लीग (सीजीएल) 2025 का आगाज

Mon, 21 Jul 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Golf League (CGL) 2025 will start on September 21 on the lines of IPL
चंडीगढ़। इस बार चंडीगढ़ गोल्फ लीग (सीजीएल) 2025 का आगाज आईपीएल की तर्ज पर चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 21 सितंबर को होने जा रहा है। यह लीग 25 अक्तूबर-2025 तक चलेगी। सीजीएल के अध्यक्ष गुरसिमरत सिंह के अनुसार लीग में 21 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें राउंड रॉबिन चरण के लिए तीन समूहों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक समूह से टॉप-4 टीमें अंकों के आधार पर सुपर-12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सभी टीमों में 18 खिलाड़ियों का एक दल होगा और प्रत्येक टीम मालिक अपनी टीम में अधिकतम 10 खिलाड़ियों को खुद रखेंगे बाकी के आठ खिलाड़ियों का चयन नीलामी के दौरान से किया जाएगा। 18 खिलाड़ियों की हर टीम में एक महिला गोल्फर और 75 साल से अधिक आयु का एक गोल्फर शामिल होगा। चंडीगढ़ गोल्फ लीग (सीजीएल) 2025 में 21 टीमों में हिस्सा लेने वाले सभी गोल्फ क्लब के सदस्य ही होंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों पर लगेंगी बोली
जिस तरह से क्रिकेट में आईपीएल के नए सीजन के शुरू होने से पहले टीमों के मालिक खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल करते हैं। ठीक वैसे ही चंडीगढ़ गोल्फ लीग में भी 21 टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। जो अधिक बोली लगाएगा उसे वह अपनी टीम में शामिल किया जाएगा। सीजीएल 2025 के नए सीजन के लिए इस बार बोली 26 जुलाई को लगाई जाएगी। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित होगा। जिसमें सभी 21 टीमों के मालिक उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सीजीएल को जीतने पर दी जाने वाली इनामी राशि को घोषित किया जाएगा। पिछले सीजीएल में विजेता टीम के लिए 20 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed