फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Golf Club election today, after 14 years triangular contest for the post

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का चुनाव आज, 14 साल बाद प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

Sun, 20 Mar 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Golf Club election today, after 14 years triangular contest for the post
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान और सदस्यों के लिए रविवार को चुनाव होगा। इस बार 14 वर्षों बाद प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। प्रधान पद के लिए कर्नल एचएस चहल (बॉबी चहल), एसपीएस घई (निप्पी घई) मेजर आरएस विर्क (लाली विर्क) उम्मीदवार हैं। सबसे पहले सुबह 10 बजे क्लब कमेटी की सालाना जनरल मीटिंग होगी। 11.30 से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल लोग हैं क्लब के सदस्य
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 1800 सदस्य हैं। इनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनकी पत्नी परनीत कौर, राजा मालविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह, अर्जुन अवॉर्डी हरमीत काहलों शामिल हैं।
विज्ञापन

तैयारियों का लिया जायजा
चुनाव के एक दिन पहले शनिवार से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में तैयारी शुरू हो गई है। क्लब के लॉन में टेंट लगाया गया है। प्रधान पद के उम्मीदवार भी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव में देश के कई राज्यों से सदस्य मत डालने आएंगे। वहीं, विदेशों में रह रहे क्लब के सदस्य भी मतदान में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल बाद हो रहे चुनाव
बता दें कि बीते 30 जनवरी को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव कराए जाने थे, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने से चुनाव रद्द कर दिया गया था। अब स्थितियां सामान्य होने पर गोल्फ क्लब की कमेटी चुनाव कराने जा रही है। कोविड-19 के चलते इस बार तीन साल बाद प्रधान पद और उनकी कमेटी के लिए चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed