फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh golf club election ravi bir grewal win

रवि बीर ग्रेवाल बने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के अध्यक्ष, रवि विर्क को 94 वोट से हराया

Tue, 18 Apr 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandigarh golf club election ravi bir grewal win
रवि बीर सिंह ग्र्रेवाल
रवि बीर सिंह ग्र्रेवाल चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रवि विर्क को 94 वोट के अंतर से मात दी। ग्रेवाल को 589 जबकि रवि विर्क को 495 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन


इससे पहले आईपीएस मान के पिछले वर्ष दिसंबर में निधन के बाद रवि बीर ग्रेवाल को कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका दी गई थी। जीत के बाद ग्रेवाल ने कहा कि कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद किए गए कार्यों को देखते हुए इस बार मतदाताओं ने हम पर विश्वास किया और हमारे पक्ष में वोटिंग की। उन्होंने जीत के बाद मतदाताओं का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन


रवि विर्क की दूसरी हार
अध्यक्ष पद के लिए ग्रेवाल के सामने मैदान में उतरे रवि विर्क की यह दूसरी हार रही। इससे पहले वह 2015 में भी अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हार गए थे।
 
जिन मुद्दों पर लड़ा चुनाव, अब उन्हें पूरा करने की बारी
जीत के बाद ग्रेवाल ने कहा कि गोल्फ क्लब को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए काम करने का सही समय आ गया है। ग्रास रूट लेवल तक स्कूलाें में गोल्फ को पहुंचाना है। इसके लिए एक-दो स्कूलाें में काम शुरू हो चुुका है। बस इसे और आगे ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्लब के लीज मामले को प्रशासन से मिल बैठकर सुलझाएंगे। उनके अनुसार कैडी गोल्फ कोर्स का एक अहम हिस्सा होते हैं। उनकी बेहतरी और विकास के लिए प्रोग्राम तैयार करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ गोल्फ कोर्स पर प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट कराने की हमारी प्राथमिकता रहेगी।
 

परनीत कौर पहुंचीं थीं वोटिंग के लिए

chandigarh golf club election ravi bir grewal win
रवि बीर ग्रेवाल को गोल्फ क्लब की कमान
इस बार वोट डालने वालाें में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर खास तौर पर शामिल हुईं थीं। इसके साथ ही पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा, पूर्व मंत्री जगमोहन कंग, सीनियर आईएएस अफसर केके खंड़ेलवाल, उड़न सिख मिल्खा सिंह के अलावा रिटायर्ड कर्नल, रिटायर्ड जनरल, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, ब्यूरोक्रेट्स, लेफ्टिनेंट जनरल, इंडस्ट्रियलिस्ट ने भी वोट डाले थे।

एग्जीक्यूटिव कमेटी के ये हैं विजेता
6 रवि बीर सिंह ग्रेवाल गुट के जीते 
अरविंद बजाज, कुलबीर सिंह बराड़ (स्वीटी), कैप्टन मोहनबीर सिंह (बन्नी), रोहित सिंह डागर, मिसेज सोहना ए सिंह (मठारू), सुखजोत सिंह मठारू।
रवि विर्क गुट के पांच जीते
आलमगीर ग्रेवाल (गेरी), अमरिंदर औलख (गैग्स), लेफ्टिनेंट जनरल आरएस चहल (बॉबी), डॉ जसप्रीत सिंह बाठ, संजीव वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed