फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: girls are freezing eggs for late marriage and then to have children, many centers opened.

Chandigarh : करिअर की चाह में देर से शादी और फिर संतान सुख के लिए अंडे फ्रीज करा रहीं युवतियां, खुले कई सेंटर

Wed, 26 Jun 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 06:00 AM IST
सार

शादी में देरी मां बनने की राह में बाधा न बने इसके लिए युवतियां अपने अंडे सुरक्षित (एग फ्रीजिंग) करवा रही हैं। बड़े शहरों में एग फ्रीजिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है। चंडीगढ़ में भी मांग बढ़ने के साथ एग फ्रीजिंग के लिए कई नए सेंटर खुल गए हैं।

विज्ञापन
Chandigarh: girls are freezing eggs for late marriage and then to have children, many centers opened.
demo

विस्तार

उच्च शिक्षा और बेहतर करिअर के लिए युवतियां अब देर से शादी कर रही हैं। शादी में देरी मां बनने की राह में बाधा न बने इसके लिए युवतियां अपने अंडे सुरक्षित (एग फ्रीजिंग) करवा रही हैं। बड़े शहरों में एग फ्रीजिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है। चंडीगढ़ में भी मांग बढ़ने के साथ एग फ्रीजिंग के लिए कई नए सेंटर खुल गए हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि पहले जहां गंभीर बीमारी वाले केस में इस तकनीक का उपयोग किया जाता था वहीं अब सामान्य जीवन जी रहीं युवतियां भी इसका सहारा ले रहीं हैं। कॅरिअर बनाने के चक्कर में देर से शादी या फिर देर से मां बनने के निर्णय के चलते ऐसा हो रहा है। यह तकनीक जहां ऐसी युवतियों की मुश्किल को आसान बना रही है वहीं उन्हें इस तनाव से भी मुक्ति दिला रही है कि उम्र ढलने के बाद वह मां नहीं बन पाएंगी।
विज्ञापन


इंडियन सोसाइटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन (आईएसएआर) की चंडीगढ़ शाखा की अध्यक्ष डॉ. निर्मल भसीन कहती हैं कि अब इस तकनीक का लाभ लेने वाली युवतियों और महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शादी से पहले एग फ्रीज कराने वाली युवतियों की संख्या शादीशुदा महिलाओं की तुलना में अधिक है क्योंकि इस तकनीक का उपयोग कर युवतियां 50 साल की उम्र में भी आसानी से मां बन सकती हैं। कानून भी इसकी छूट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीके बेदी कहते हैं कि 34 साल की उम्र के बाद तनाव का स्तर तेजी से बढ़ता है। इसका असर महिलाओं के अंडों पर भी पड़ता है। इससे शरीर में अंडों की संख्या कम होने लगती है। इस कारण मां बनने में कई तरह की परेशानी होने का खतरा बढ़ जाता है लेकिन इस तकनीक ने राह आसान कर दी है। सामान्य तौर पर 39 साल से पहले युवतियों और महिलाओं को अपने अंडे सुरक्षित करा लेने चाहिए क्योंकि फ्रीज किए गए अंडों का उपयोग अगले 15 साल के बीच किया जा सकता है लेकिन कानून 50 साल के बाद इसकी अनुमति नहीं देता।

...ताकि 45 की उम्र में भी मातृत्व सुख ले सके
36 वर्षीय दिव्या और उनकी दोस्त आकांक्षा (दोनों बदले हुए नाम) सोमवार को शहर के एक आईवीएफ सेंटर पर पहुंचीं। दोनों ने डॉक्टर से अपने अंडे फ्रीज करने की इच्छा जाहिर की। डॉक्टर ने उनकी बात सुनी, उन्हें कानून और अंडे फ्रीज कराने से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही वजह भी पूछी। दोनों ने बताया कि वे अभी 5 से 7 साल तक शादी नहीं करना चाहतीं इसलिए अपने अंडे सुरक्षित करवाना चाहती हैं ताकि 45 की उम्र के बाद मां बनने में कोई परेशानी न हो।


ऐसे करते हैं एग फ्रीज...
अंडाशय से परिपक्व अंडों को बाहर निकाला जाता है और लैब में जीरो तापमान पर फ्रीज कर दिया जाता है। इसके बाद महिला 50 साल की उम्र तक भविष्य में जब चाहे तब फ्रीज किए गए अंडे से मां बन सकती है। एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया 15 दिन तक चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed