फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh gets one lakh doses of Corona Vaccine

टीकाकरण अभियान.. स्वास्थ्य विभाग को मिली टीके की एक लाख खुराक

Sat, 24 Apr 2021 09:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh gets one lakh doses of Corona Vaccine
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को टीके की एक लाख खुराक मिली। केंद्र सरकार की तरफ से मिले टीके की खेप को जीएमएसएच-16 के वैक्सीन स्टोर में रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। उसके लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि पोर्टल बदलने पर कई नए बदलाव होते हैं। इससे शुरुआती दौर में टीकाकरण की रफ्तार प्रभावित होती है। उनका कहना है कि 28 अप्रैल से इसके लिए पंजीकरण शुरू हो जाएगा। पंजीकरण के आधार पर ही सरकार यह तय करेगी कि कब, किसे टीका लगाया जाना है। मौजूदा समय में शहर में 64 टीकाकरण केंद्रों के साथ ही छह मोबाइल एंबुलेंस टीम के जरिए टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed