फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh fire falls station fire officer snatch charge

चंडीगढ़ के स्टेशन फायर ऑफिसर पर गिरने लगी गाज, चार्ज छीना

Fri, 07 Aug 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh fire falls station fire officer snatch charge
चंडीगढ़। नगर निगम के फायर ऑफिसर अनिल शर्मा पर गाज गिरना शुरू हो गई है। चीफ फायर ऑफिसर अनिल गर्ग ने अनिल शर्मा से सेक्टर-8 के फायर स्टेशन का चार्ज छीन लिया है। अनिल शर्मा के पास अब केवल सेक्टर-11 का ही चार्ज रह गया है।
विज्ञापन

फायर ऑफिसर के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है। वहीं, कुछ मामलों में फायर ऑफिसर दोषी भी करार दिए जा चुके हैं। फायर ब्रिगेड विभाग ने पहली कार्रवाई करते हुए फायर ऑफिसर से एक स्टेशन का चार्ज छीन लिया है। अनिल शर्मा से जूनियर जगतार सिंह को सेक्टर-17 फायर स्टेशन व मनीमाजरा फायर स्टेशन, वहीं लाल बहादुर को सेक्टर-32 फायर स्टेशन व इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 का प्रभार दिया गया है। इस बदलाव के पीछे अनिल शर्मा के खिलाफ चल रही जांच को माना जा रहा है।
विज्ञापन

चीफ फायर ऑफिसर ने किया है चार्जशीट
चीफ फायर ऑफिसर अनिल गर्ग ने अनिल शर्मा को अलग-अलग मामलों में चार्जशीट किया है। इनमें पूर्व फायर स्टेशन ऑफिसर एसके गोसाईं के लिए विभाग की गाड़ी भेजने व कर्मचारियों को तैनात करने, फायर ब्रिगेड के वाहनों का रोड टैक्स माफ होने के बावजूद निगम पर दबाव बनाकर टैक्स भरवाने, एसटीओ के कोर्स के लिए फायरमैन के पद पर रहते हुए लीडिंग फायरमैन बताने सहित अपने ही विभाग व उसके कर्मचारियों के खिलाफ झूठी शिकायत देने के मामले शामिल हैं। फिलहाल, इस मामले में अनिल शर्मा से जबाव मांगा गया है। वहीं, एसटीओ के कोर्स के लिए पद में की गई धोखाधड़ी के मामले में एडिशनल कमिश्नर तिलकराज की जांच में अनिल शर्मा दोषी पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हां कुछ कर्मचारियों के ट्रांसफर किए हैं। अनिल शर्मा से सेक्टर-38 का कार्यभार वापस लिए गया है। रही बात अन्य मामलों की तो उसमें अभी अनिल शर्मा के जबाव का इंतजार है।
-अनिल गर्ग, चीफ फायर ऑफिसर, फायर ब्रिगेड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed