{"_id":"1a6fd3536559ce8e28b44d70d6aaf512","slug":"chandigarh-fire-building-registry-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ अग्निकांड: इमारत की रजिस्ट्री जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ अग्निकांड: इमारत की रजिस्ट्री जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Jun 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 में आग के बाद ढही इमारत की सारी जिम्मेदारी नाइलिट की थी। इमारत मालिकों ने 1970 में ही बिल्डिंग नाइलिट को किराये पर दे दी थी। इमारत के एक शेयर होल्डर ने पुलिस को बताई। शेयर होल्डर ने इमारत की रजिस्ट्री के कागजात पुलिस के पास जमा करवा दिए है।
विज्ञापन
इसमें दस शेयर होल्ड मालिकों का जिक्र है। उन्होंने 1970 में इमारत खरीदी थी। इसके अलावा शेयर होल्डर ने मालिकों और नाइलिट के बीच हुए किराये की डीड भी पुलिस को दिखाई। इसमें इमारत के रखरखाव समेत अन्य चीजें नाइलिट को दे रखी थी। शेयर होल्डर ने कहा कि इमारत में नाइलिट के अधिकारी मनमर्जी से काम करवाते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बाकी नौ शेयर होल्डर के बयान दर्ज करने के लिए सभी को नोटिस किया है। ताकि, उनसे भी इमारत के बारे में पूछताछ कर बयान दर्ज कर सके।
नाइलिट के अधिकारियों से होगी पूछताछ
बिल्डिंग के ब्रेसमेंट में डीजल स्टोर करने के मामले में पुलिस जल्द ही नाइलिट के अधिकारियों और कर्मचारियाें से पूछताछ करेगी। पुलिस पता करेगी कि किस के कहने पर ब्रेसमेंट में डीजल स्टोर किया गया था। ब्रेसमेंट की चेकिंग की जिम्मेदारी किसी की थी और कब चेकिंग की गई थी।
विज्ञापन
.............................
इमारत के चारों तरफ पुलिस तैनात
नाइलिट इमारत के चारों तरफ पुलिस जवानों ने घेराबंदी की हुई है। चार दिन से चंडीगढ़ पुलिस के जवान इमारत के चारों तरफ डटे हुए हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर दो-दो डीएसपी को तैनात कर रखा है। पुलिस को शक है कि नाइलिट के साथ वाली इमारत भी गिर सकती है।