फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Expectations from General Budget 2014

चंडीगढ़ को चाहिए बजट ऐसा, खर्चे कम हों पर बढ़े पैसा

Thu, 10 Jul 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Jul 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Expectations from General Budget 2014

रेल बजट में चंडीगढ़ की अनदेखी होने के बाद अब शहर के लोगों के साथ-साथ यूटी प्रशासन की नजरें वीरवार को पेश होने वाले आम बजट पर टिकी हैं।

विज्ञापन


रेल बजट में चंडीगढ़ को निराशा मिली है, लेकिन अब उम्मीद है कि आम बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली चंडीगढ़ की मांगों को पूरा करेंगे।

फरवरी में पेश हुए अंतरिम बजट में वित्त मंत्रालय ने चंडीगढ़ की मांग के अनुसार प्लान बजट मंजूर नहीं किया था।

प्रशासन के अधिकारियों को उम्मीद है कि संशोधित बजट में यूटी के प्लान बजट में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि यह संशोधित बजट बाद में प्रशासन की मांग के अनुसार जारी होगा।
विज्ञापन

पिछली बार कर दी गई थी प्लान बजट में कटौती

Chandigarh Expectations from General Budget 2014

प्रशासन ने इस साल फरवरी में केंद्र सरकार से वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए प्लान बजट में 948 करोड़ और नॉन प्लान बजट में 3092.40 करोड़ रुपये मांगे थे।

लेकिन, केंद्र सरकार ने प्रशासन की मांग को पूरा करने की जगह बजट को कम कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब चंडीगढ़ के प्लान बजट पर कटौती की गई हो।

वर्ष 2009 में भी अंतरिम बजट के बाद जुलाई में पेश हुए आम बजट में चंडीगढ़ के प्लान बजट में बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे में उम्मीद है कि प्लान बजट में 63.2 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।

विकास को देखते हुए मांगा जा रहा ज्यादा बजट

Chandigarh Expectations from General Budget 2014

वर्ष 2013-14 के लिए चंडीगढ़ को प्लान बजट में 876.05 करोड़ मिले थे। बाद में छह महीने बाद केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ का प्लान बजट कम कर 600 करोड़ रुपये कर दिया था, क्योंकि पैसे खर्च ही नहीं हुए थे।

अंतरिम बजट में 2014-15 के लिए चंडीगढ़ का प्लान बजट 812.85 करोड़ रुपये तय किया गया था, जबकि नॉन प्लान बजट 2730.25 करोड़ रुपये तय किया गया था।

ध्यान रहे कि यूटी प्रशासन शहर में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन को मजबूत करना चाहता है और इसके लिए सबसे ज्यादा बजट मांगा गया है।

विज्ञापन

उद्यमियों को आर्थिक सुधारीकरण की आस

Chandigarh Expectations from General Budget 2014

कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) आम बजट को लेकर सकारात्मक है। पीएचडी चैंबर और सीआईआई को उम्मीद है कि नई सरकार के बजट से देश में आर्थिक सुधारीकरण आएंगे।

सीआईआई और पीएचडी चैंबर के अनुसार पार्लियामेंट में इकोनामिक सर्वे 2013-14 के दौरान कई महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। जैसे दिखाई दे रहा है उससे निवेश को बढ़ावा मिल सकेगा। सीआईआई केअनुसार इकोनामिक सर्वे से स्पष्ट है कि बजट प्रोग्रेसिव होगा।

सीआईआई ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट राजकोषीय मजबूती लेकर आएगा। इससे मुद्रास्फीति भी ठीक होगी। आयकर की स्लैब बढ़ाने से सेविंग को बढ़ावा मिलेगा। ब्याज की आय से टीडीएस हटाने से बैंक डिपाजिट बढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed