फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Estate Officer cum DC Yashpal Garg visited all branches

Chandigarh News: काम के समय गप्पें मार रहीं थीं तीन महिला कर्मी, मौके पर पहुंचे डीसी ने तीनों से जवाब मांगा

Fri, 23 Dec 2022 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 10:15 AM IST
सार

स्टेट ऑफिस में हुए बदलाव से लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। नई व्यवस्था से खुश एक नागरिक ने डीसी को ईमेल लिखकर कहा है कि अप्वाइंटमेंट के स्लॉट बढ़ाने से लोगों को आसानी हो रही है।

विज्ञापन
Chandigarh Estate Officer cum DC Yashpal Garg visited all branches
चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस में रिसेप्शन पर काम प्रभावित देख सवाल पूछते कार्यकारी डीसी यशपाल गर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस की कार्यप्रणाली में बदलाव के बाद गुरुवार को एस्टेट ऑफिसर कम डीसी यशपाल गर्ग ने सभी ब्रांचों का दौरा किया। इस दौरान वह एस्टेट ऑफिस के रिसेप्शन पर पहुंचे। यहां तीन महिला कर्मचारी काफी देर से आपस में बात करती दिखीं, जिसे काम में लापरवाही मानते हुए गर्ग ने तीनों से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


यशपाल गर्ग ने इस संबंध में विस्तृत आदेश भी जारी किया है। लिखा है कि गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे वह एस्टेट ऑफिस के रिसेप्शन पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक काउंटर पर लोगों की लाइन लगी थी लेकिन वहां तैनात महिला कर्मचारी दो अन्य कर्मचारियों के साथ बातचीत और तेज आवाज में जोक सुनाने और हंसने में व्यस्त थीं। तैनात कर्मचारी के साथ जो अन्य दो महिला कर्मचारी थीं वह अन्य किसी विभाग की थीं। इससे रिसेप्शन का काम प्रभावित हो रहा था जबकि लाइन में लगे लोग उनकी बातों के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे ताकि वह अपना काम करा सकें। इससे साबित होता है कि कर्मचारी न तो अपना काम कर रहीं थीं और न ही लोगों को वह सही ढंग से अटेंड कर रहीं थीं। इस तरह के व्यवहार से लोगों के मन में एस्टेट ऑफिस के प्रति गलत धारणा बनती है इसलिए इन तीनों कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसकी जिम्मेदारी असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर-3 राजीव तिवारी को दी गई है।
विज्ञापन


बदलाव से लोग खुश, ईमेल कर कहा- एक दिन में दो काम हुए, चाय के लिए शुक्रिया
एस्टेट ऑफिस में हुए बदलाव से लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। नई व्यवस्था से खुश एक नागरिक ने डीसी को ईमेल लिखकर कहा है कि अप्वाइंटमेंट के स्लॉट बढ़ाने से लोगों को आसानी हो रही है। आगे लिखा है कि उन्होंने गुरुवार को ईओ काउंटर पर दो फाइलें जमा कराईं और हाल में हुए बदलाव को महसूस किया। कहा कि स्लॉट बढ़ने से अब ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट भी उपलब्ध है जबकि पहले 15 दिनों की वेटिंग लिस्ट होती थी। साथ ही उन्होंने चाय से हुए स्वागत के लिए अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों में ये हुए हैं बदलाव
अप्वाइंटमेंट के स्लॉट 24 स्लॉट से बढ़ाकर प्रतिदिन 48 कर दिए गए हैं। वर्तमान में डाटा एंट्री में गलती के चलते एप्लीकेशन वापस भेज दी जाती है तो आवेदक को दोबारा अप्वाइंटमेंट लेने के लिए 10 से 15 दिन का इंतजार करना पड़ता था। अब गलती को उसी दिन ठीक किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को चाय पिलाकर उनका स्वागत किया जा रहा है। लोग अब अफसरों से रोजाना दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच अधिकारियों से मिल सकेंगे जबकि पहले सिर्फ सोमवार, मंगलवार और वीरवार को पब्लिक मीटिंग की अनुमति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed