फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Effect of strictness, 1.03 crore rent deposited, CHB, one day

सीएचबी की सख्ती का असर, एक दिन में लोगों ने एक करोड़ से ज्यादा का किराया किया जमा

Sat, 02 Apr 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Effect of strictness, 1.03 crore rent deposited, CHB, one day
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने किराया न जमा कराने वाले आवंटियों से फ्लैट्स खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएचबी की सख्ती का असर यह है कि 31 मार्च को एक ही दिन में बोर्ड के पास 1.03 करोड़ रुपये किराए के रूप में जमा कराए गए हैं। हालांकि बहुत से लोग हैं, जिन्होंने अभी भी किराया जमा नहीं किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को काफी लोगों ने ऑनलाइन, संपर्क सेंटर और ऑफलाइन किराया जमा करवाया। इससे बोर्ड के पास 1.03 करोड़ की राशि जमा हुई। संपर्क सेंटर पर आवासीय और स्मॉल फ्लैट्स वर्ग में 1046 ट्रांजेक्शन्स के जरिए 80.06 लाख रुपये जमा हुए हैं। 142 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन्स के जरिए 19.06 लाख रुपये जमा हुए। इसी तरह 19 ऑफलाइन ट्रांजेक्शन्स के जरिए 4.38 लाख रुपये जमा किए गए। बोर्ड ने किराया नहीं जमा कराने पर 115 स्मॉल फ्लैट्स को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की है। वर्षों से किराया न देने पर सीएचबी ने वर्ष 2019 में इन मकानों का आवंटन रद्द कर दिया था, लेकिन कुछ महीनों बाद आए कोविड की वजह से इसे खाली नहीं कराया जा सका था। इन्होंने अब तक किराया नहीं जमा किया है, इसलिए अब सीएचबी ने खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

11641 आवंटियों को सीएचबी ने भेजा है नोटिस
कई नोटिस देने के बाद भी किराया न जमा कराने पर सीएचबी ने 11641 लोगों को शोकॉज नोटिस भेजा है। इसमें सबसे ज्यादा धनास के हैं। नोटिस में कहा गया था कि अगर 31 मार्च से पहले बकाया किराया जमा नहीं किया तो आवंटन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यही कारण है कि वीरवार को काफी लोगों ने अपना किराया जमा कराया है। इसके बावजूद करीब 50 करोड़ का किराया बकाया है। लोगों को पहले 23 मार्च तक का समय दिया गया था लेकिन बाद में समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed