{"_id":"57dc3e2d4f1c1b0c32d47af3","slug":"chandigarh-education-department-is-in-action-mode","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेर की फटकार के बाद एक्शन में विभाग, स्कूलों में छापेमारी, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेर की फटकार के बाद एक्शन में विभाग, स्कूलों में छापेमारी, नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Education Department is in Action mode
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में देरी से आने वाले शिक्षक और गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों पर गाज गिरनी शुरू हो गई। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन(डीएसई) के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में सरप्राइज रेड के निर्देश जारी किए गए हैं। डिप्टी डायरेक्टर स्कूल चंचल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी और डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी सहित पांच टीमें गठित की गई हैं।
सभी अधिकारियों को रोजाना कम से कम एक स्कूल का दौरा करना है। शुक्रवार को डिप्टी डायरेक्टर चंचल सिंह ने सेक्टर-26 ( टिंबर मार्केट) स्थित गवर्नमेंट स्कूल में छापेमारी की। स्कूल में एक चपरासी गैरहाजिर मिला। चंचल सिंह ने उसको तुरंत शोकॉज नोटिस जारी कर दिया। प्रिंसिपल को भी इस मामले में पूरी रिपोर्ट एक दिन के अंदर देने को कहा है। सेक्टर-26 के ही गवर्नमेंट मिडल स्कूल में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। इस मामले में स्कूल हेड से जवाब- तलब किया गया है।
उधर, जिला शिक्षा अधिकारी विनय आर सूद ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंबवाला में सरप्राइज चैकिंग की। उन्होंने स्कूली बच्चों से टीचर्स द्वारा रेगुलर क्लास लेने के बारे में जानकारी दी। डिप्टी डायरेक्टर स्कूल सुमन ने गवर्नमेंट मिडल स्कूल सेक्टर-26 का दौरा किया। स्कूल में टीचर्स की अटेंडेस ली गई। डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर ने गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल सेक्टर-26 का दौरा किया। इन स्कूलों में गई टीमों ने भी कमियों को पूरा करने के निर्देश जारी किए।

रिसोर्स टीचर एक महीने से नहीं आ रहे स्कूल
Kirron Kher
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि वीरवार को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने धनास स्थित दो स्कूलों का दौरा किया था, जहां दो स्कूल टीचर गैरहाजिर पाए गए थे। मामले में स्कूल प्रिंसिपल को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग का स्कूलों में चेकिंग का अभियान अभी जारी रहेगा।
शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में रिसोर्स टीचर्स की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन स्कूलों में चेकिंग के दौरान पता चला है कि एक महीने से रिसोर्स टीचर्स स्कूल ही नहीं आ रहे। गैरहाजिर रहने वाले सभी रिसोर्स टीचर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मैं खुद भी स्कूलों में चेक करूंगा।
रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन