{"_id":"6738dc23e98144f3590fe12b","slug":"chandigarh-driver-conductor-of-haryana-roadways-set-an-example-of-honesty-returned-the-purse-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाया पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाया पर्स
Sat, 16 Nov 2024 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:23 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आ रही बस में शाहाबाद से अंबाला कैंट के लिए बैठी महिला सवारी सीट पर पर्स भूल गई। पर्स में सोने की चेन-अंगूठी और करीब 5 हजार रुपये नकद था।आईएसबीटी-17 में बुलाकर पर्स लौटाया।
विज्ञापन
महिला को पर्स लौटाया।
- फोटो : करुण शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ डिपो के हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आ रही बस में शाहाबाद से अंबाला कैंट के लिए बैठी एक महिला सवारी अपना पर्स बस की सीट पर ही भूल गईं। ड्राइवर-कंडक्टर की सतर्कता से पर्स उन्हें वापस लौटाया। पर्स में सोने की चेन-अंगूठी और करीब 5 हजार रुपये नकद था।
विज्ञापन
कंडक्टर रवि दत्त और ड्राइवर जोगेंद्र सिंह कुरुक्षेत्र से बस लेकर चंडीगढ़ की तरफ आ रहे थे। शाहाबाद से दो सवारियां बस में बैठीं, जिसमें एक महिला और एक पुरुष थे। दोनों अंबाला कैंट में उतर गए लेकिन पर्स सीट पर रह गया। महिला जब कैंट में उतर कर आगे जाने के लिए टिकट खरीदने लगी तो देखा कि पर्स नहीं है। याद आया कि पर्स बस में ही भूल गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बस स्टैंड पर जाकर बस के ड्राइवर का नंबर निकलवाया। फोन किया तो पता चला कि पर्स बस में ही है। इसके बाद रवि दत्त और जोगेंद्र सिंह ने दोनों सवारियों को चंडीगढ़ के आईएसबीटी-17 बुलाया और उन्हें पर्स सौंप दिया।
विज्ञापन