{"_id":"62eea61c9c721b173452c129","slug":"chandigarh-district-court-issued-summons-to-miss-universe-harnaz-kaur-sandhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को समन: अभिनेत्री उपासना सिंह की याचिका पर सुनवाई, सात सितंबर को होना होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को समन: अभिनेत्री उपासना सिंह की याचिका पर सुनवाई, सात सितंबर को होना होगा पेश
Sat, 06 Aug 2022 11:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:04 PM IST
सार
अदालत में दायर सिविल सूट में उपासना सिंह ने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने एक फिल्म प्रोड्यूस की है, जिसमें हरनाज कौर संधू मुख्य भूमिका में हैं लेकिन अब वह फिल्म के प्रचार में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रही हैं और न ही लिखित कानूनी वादे के मुताबिक फिल्म के प्रचार के लिए समय दे रही हैं।
विज्ञापन
harnaaz sandhu
- फोटो : instagram
विस्तार
चंडीगढ़ जिला अदालत ने शनिवार को मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू का समन जारी कर दिया। मशहूर अभिनेत्री उपासना सिंह ने उनके खिलाफ सिविल सूट दायर किया था। अब हरनाज को सात सितंबर को अगली तारीख पर अदालत में पेश होना होगा।
अदालत में दायर सिविल सूट में उपासना सिंह ने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने एक फिल्म प्रोड्यूस की है, जिसमें हरनाज कौर संधू मुख्य भूमिका में हैं लेकिन अब वह फिल्म के प्रचार में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रही हैं और न ही लिखित कानूनी वादे के मुताबिक फिल्म के प्रचार के लिए समय दे रही हैं। यहां तक कि उन्होंने उनका फोन भी उठाना बंद कर दिया है।
आरोप है कि उनके इस व्यवहार से फिल्म निर्माताओं को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। साथ ही फिल्म की रिलीज की तारीख भी टालनी पड़ी। 27 मई 2022 से फिल्म की रिलीज 19 अगस्त के लिए टल गई।