फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh district court issued production warrant for gangster Lawrence Bishnoi in Murder case

Chandigarh: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई का प्रोडक्शन वारंट जारी, 29 सितंबर को होगी पेशी

Sat, 03 Sep 2022 09:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 09:47 AM IST
सार

28 सितंबर 2019 को प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की उसके बुड़ैल स्थित ऑफिस में दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। 

विज्ञापन
Chandigarh district court issued production warrant for gangster Lawrence Bishnoi in Murder case
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का चंडीगढ़ जिला अदालत ने एक बार फिर प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। यह प्रोडक्शन वारंट वर्ष 2019 में हुई शहर के प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के मामले में जारी हुआ है। इस मामले में मार्च 2022 से सितंबर माह तक कई बार प्रोडक्शन वारंट जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक गैंगस्टर बिश्नोई को अदालत में पेश नहीं किया गया। 
विज्ञापन


31 अगस्त को हुई इस मामले की सुनवाई में एक बार फिर गैंगस्टर बिश्नोई के प्रोडक्शन वारंट जारी किए गए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी जिसमें पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई को अदालत में पेश करना होगा। 
विज्ञापन

यह था मामला

28 सितंबर 2019 को प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की उसके बुड़ैल स्थित ऑफिस में दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में करीब पांच लोग शामिल थे। इस घटना में फायरिंग के दौरान सोनू के साथ मौजूद दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हो गए थे। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed