{"_id":"5e6952c68ebc3eeae10fee58","slug":"chandigarh-defeated-mizoram-by-five-wickets-chandigarh-news-pkl369243010","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ ने मिजोरम को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ ने मिजोरम को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। आंध्र प्रदेश स्थित कडापा में खेले जा रहे बीसीसीआई अंडर 19 वनडे टूर्नामेंट में मंगलवार को चंडीगढ़ ने मिजोरम पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। चंडीगढ़ की टूर्नामेंट में आठ मैचों में यह छठी जीत थी। अब टीम अपना आखिरी मुकाबला 12 मार्च को नगालैंड के साथ खेलेगी।
मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और नाबाद श्रीलेखा की नाबाद 80 रनों की पारी की दम पर मिजोरम ने निर्धारित पचास ओवर्स में सात विकेट के नुकसान पर 146 रन जुटाए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मामी के 11 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरा आंकड़ा नहीं छू पाया। टीम को 28 रन अतिरिक्त के रूप में प्राप्त हुए। चंडीगढ़ की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट ज्योतिकुमारी ने लिए जबकि कमलप्रीत संधू ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ ने लक्ष्य 38वें ओवर में ही भेद लिया जिसमें पारुषि प्रभाकर के 63 रनों की अहम भूमिका रही। मेहुल ने 23 व कप्तान काशवी गौतम ने 21 रन जुटाये। मिजोरम की ओर से कप्तान सागरिका सेनगुप्ता ने दो विकेट चटकाए।
पारुषि बनीं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बटोरने वाली बल्लेबाज
मैच में पारुषि के 63 रनों की पारी ने 14 वर्षीय इस बल्लेबाज को टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर ला खड़ा कर दिया है। पारुषि ने आठ मैचों में दो शतक और एक अर्द्धशतक की मदद से लगभग 51 की औसत से कुल 359 रन जुटाए हैं।