फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh defeated Haryana and Uttarakhand in Senior National Kho-Kho Championship

सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप: चंडीगढ़ की लड़कियों ने हरियाणा और लड़कों की टीम ने उत्तराखंड को हराया

Mon, 06 Jan 2025 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

पंजाब व नागालैंड लड़काें की टीम के बीच हुए मैच में नागालैंड ने टॉस जीता और पहले डिफेंस करने का निर्णय लिया। पंजाब ने अपनी पारी में 18 पॉइंट्स अर्जित किए जबकि जवाब में नागालैंड ने 4 पॉइंट्स अर्जित किए। इस प्रकार पंजाब यह मैच 14 पॉइंट्स के विशाल स्कोर से जीत लिया।

विज्ञापन
Chandigarh defeated Haryana and Uttarakhand in Senior National Kho-Kho Championship
पीयू में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खो-खो स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ की और से पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ग्राउंड में सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को चंडीगढ़ की गर्ल्स टीम ने हरियाणा को 15 पॉइंट से हराकर मैच को जीत लिया, जबकि चंडीगढ़ की बॉयज टीम ने उत्तराखंड की टीम को 9 पॉइंट्स से हराया। (गर्ल्स) के मुकाबले में चंडीगढ़ और हरियाणा के मैच में हरियाणा ने टॉस जीता और डिफेंस करने का निर्णय लिया। चंडीगढ़ ने पहली पारी में अटैक करते हुए 20 पॉइंट अर्जित किए जबकि दूसरी पारी में हरियाणा ने अटैक करते हुए 5 पॉइंट अर्जित किए। इस प्रकार चंडीगढ़ ने यह मैच 15 पॉइंट्स से जीत लिया।
विज्ञापन


खो खो मैच (लड़कों) में चंडीगढ़ और उत्तराखंड के मैच में चंडीगढ़ ने टॉस जीता और अटैक करने का निर्णय लिया। अटैक करते हुए चंडीगढ़ ने 12 अंक अर्जित किए। इसके जवाब में उत्तराखंड ने मात्र 3 अंक अर्जित किये। और 9अंक से या मैच को चंडीगढ़ ने जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पंजाब व नागालैंड लड़काें की टीम के बीच हुए मैच में नागालैंड ने टॉस जीता और पहले डिफेंस करने का निर्णय लिया। पंजाब ने अपनी पारी में 18 पॉइंट्स अर्जित किए जबकि जवाब में नागालैंड ने 4 पॉइंट्स अर्जित किए। इस प्रकार पंजाब यह मैच 14 पॉइंट्स के विशाल स्कोर से जीत लिया।वहीं एक अन्य मैच में (गर्ल्स) तमिलनाडु की गर्ल्स टीम ने पंजाब को 1 पॉइंट्स हराया। यह मैच बहुत ही रोचक रहा । इस मैच में तमिलनाडु ने टॉस जीता और और डिफेंस करने का निर्णय लिया। पंजाब ने अटैक करते हुए 13 पॉइंट्स अर्जित किए। जबकि तमिलनाडु ने 14 पॉइंट्स हासिल करके यह मैच 1 पॉइंट से यह मैच जीत लिया।

अन्य राज्यों के खो खो के परिणाम इस प्रकार हैं:

बॉयज टीम: हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 12 पॉइंट्स से हराया, जम्मू कश्मीर ने हिमाचल प्रदेश को 2 पॉइंट्स से हराया, यूपी की टीम ने बिहार की टीम को 9 पॉइंट्स से हराया, दिल्ली ने राजस्थान को 18 पॉइंट्स से हराया।
गर्ल्स टीम: दिल्ली ने गुजरात को 3 पॉइंट्स से हराया, गुजरात ने हिमाचल प्रदेश को 6 पॉइंट्स से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed