{"_id":"6330bff5d861aa000a251f44","slug":"chandigarh-dandiya-festival-from-today-navratri-thali-will-be-available-in-citco-hotels-chandigarh-news-pkl4635511148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन दिवस की तैयारी: चंडीगढ़ में डांडिया महोत्सव शुरू, सिटको के होटल में मिलेगी नवरात्रि थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन दिवस की तैयारी: चंडीगढ़ में डांडिया महोत्सव शुरू, सिटको के होटल में मिलेगी नवरात्रि थाली
Mon, 26 Sep 2022 02:24 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:24 AM IST
सार
सोमवार से लेकर चार अक्तूबर तक रोजाना सेक्टर-17 के प्लाजा में शाम 7 बजे से डांडिया महोत्सव होगा। शुरुआत अहमदाबाद के कलाकारों के डांडिया से होगी। 15 गुजराती कलाकार गुजरात के लोक नृत्य को चंडीगढ़ ला रहे हैं।
विज्ञापन
सिटको डबल डेकर बस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चंडीगढ़ में पर्यटन दिवस (27 सितंबर) की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। इस दिन शहर आने वाले पर्यटकों को विभाग मुफ्त में हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की सवारी कराएगा। वहीं सिटको के होटल माउंट व्यू ने अपने कैफे में 25 फीसदी के डिस्काउंट की घोषणा की है। सोमवार से डांडिया महोत्सव और सिटको के सभी होटलों में नवरात्रि थाली भी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
शहर में सोमवार से लेकर चार अक्तूबर तक रोजाना सेक्टर-17 के प्लाजा में शाम 7 बजे से डांडिया महोत्सव होगा। शुरुआत अहमदाबाद के कलाकारों के डांडिया से होगी। 15 गुजराती कलाकार गुजरात के लोक नृत्य को चंडीगढ़ ला रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का स्वागत सुखना लेक पर नवरात्रि के विशेष भोज, गरबा और डांडिया के पारंपरिक नृत्य की शाम के साथ होगा। पर्यटन विभाग के अनुसार, इसमें हिस्सा लेने के लिए कपल्स को 300 रुपये और स्टैग को 200 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा नवरात्रि पर सिटको ने सुखना लेक के शेफ लेक व्यू, होटल माउंट व्यू, पार्क व्यू और शिवालिक व्यू में व्रत रखने वाले लोगों के लिए विशेष व्यंजनों की शुरुआत की है।
विज्ञापन
ये होंगे दाम
- सुखना लेक के शेफ लेक व्यू में 250 रुपये में साबूदाना पापड़, कुट्टू पुरी, मीठी और नमकीन लस्सी, शाही कोफ्ता, समक आदि।
- होटल माउंट व्यू में 450 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) में साबूदाना खीर, कचालू के कोफ्ते, काजू मखाना करी आदि।
- होटल पार्क व्यू में 275 रुपये में अरवी व कद्दू की सब्जी, साबूदाना खीर, समक चावल आदि।
- शिवालिक व्यू में 300 रुपये में कद्दू की सब्जी, साबूदाना आलू टिक्की, साबूदाना खीर आदि।
विज्ञापन