{"_id":"5e1f7d5a8ebc3e4b3375702b","slug":"chandigarh-cultarl-punjabi-film-chandigarh-news-pkl3632753170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी फिल्मों में दिखेगा प्रीत कमल का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी फिल्मों में दिखेगा प्रीत कमल का जलवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायानगरी में हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में अपनी धाक जमाने के बाद अब अभिनेत्री प्रीत कमल पंजाबी फिल्मों की ओर अपना रुख कर रही हैं। प्रीत कमल अपनी नई फिल्म के लिए चंडीगढ़ आ रही हैं। चंडीगढ़ में प्रीत कमल ने कहा कि मुझे सिटी ब्यूटीफुल सबसे प्यारा लगता है। मेरे संबंधी भी चंडीगढ़ में ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे शहरों की आबोहवा और चंडीगढ़ की आबोहवा में काफी अंतर है। यहां ताजातरीन हवा है और दूसरे सिटी से चंडीगढ़ का पर्यावरण ज्यादा अच्छा है।
प्रीत कमल ने बताया कि पंजाब में फिल्मों का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। चंडीगढ़ में कई बड़े स्टूडियो बन गए हैं और डायरेक्टर भी यहां पर रहते हैं। इसके साथ ही पंजाब के नामचीन कलाकारों ने भी मोहाली में अपने निवास तैयार कर लिए हैं। इससे पंजाब की इंडस्ट्री को काफी गति मिली है। इसके साथ ही चंडीगढ़ से हिमाचल और हरियाणा के साथ पंजाब के कई शूटिंग वेन्यू कनेक्ट होते हैं। इसमें सुबह जाकर शाम के समय लौटा भी जा सकता है। इस वजह से भी ज्यादातर प्रोड्यूसर चंडीगढ़ को बेस्ट मानते हैं। प्रीत कमल ने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का ट्रेंड अब बदल चुका है। अब एक ही ढर्रे की स्टोरी नहीं होती है बल्कि अलग प्रकार की स्टोरी आने लगी हैं। यही सारे फैक्टर हैं कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री एक नया आकार लेने लगी है।
प्रीत कमल ने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने चंडीगढ़ में शिफ्ट करने का इरादा बनाया है। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म की स्क्त्रिस्प्ट अच्छी हुई तो उसको स्वीकार करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि वह दिलजीत दोसांझ, गुरनाम भुल्लर और जस्सी गिल के साथ काम करें। प्रीत कमल ने कहा कि उनको हरेक प्रकार की भूमिका अच्छी लगती है।