{"_id":"6206c3d2d815a678be03dd87","slug":"chandigarh-crime-three-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-canada-visa-chandigarh-news-pkl441792741","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर गुरुग्राम के व्यक्ति से तीन लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर गुरुग्राम के व्यक्ति से तीन लाख की ठगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुरुग्राम के व्यक्ति से फेसबुक पर दोस्ती कर युवती ने कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। युवती ने पीड़ित को एजेंट का मोबाइल नंबर देकर उससे वीजा लगवाने के लिए कहा। पुलिस ने एजेंट विजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम चकरपुर के रहने वाले बहादुर शाही (29) ने बताया कि वह मूलरूप से नेपाल के जिला दैलेख के गांव काल भैरव का रहने वाला है और गुरुग्राम में कुक काम करता है। दो महीने पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से राहनी केसी नामक युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उनकी मोबाइल और व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए बातचीत होने लगी। राहनी ने बताया कि वह कनाडा में रहती है। उसने उसे भी कनाडा आने का ऑफर किया और वह तैयार हो गया। युवती ने उसे एक एजेंट का नंबर दिया। एजेंट से बात की तो उसने चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित बस स्टैंड पर साढ़े तीन लाख रुपये और पासपोर्ट लेकर आने को कहा। राहनी ने कहा कि एजेंट को रुपये और पासपोर्ट दे देना, वह वीजा लगवा देगा।
बीते वीरवार को शाही ने एजेंट को कॉल किया और सेक्टर 17 बस स्टैंड पर रुपये देने आया। बस स्टैंड पर एजेंट ने उससे तीन लाख रुपये और वीजा लेकर अगले दिन वीजा लगवाने की बात कही। एजेंट ने कहा कि उसके पास जब भी मैसेज आएगा तो वह कॉल करके बता देगा। इसके बाद वह सेक्टर-22 स्थित होटल रॉयल पार्क में चला गया। शाम को होटल से उसने एजेंट को कॉल की तो उसका नंबर स्विच ऑफ था। इसके बाद उसने सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को बताया कि खुद को एजेंट बताने वाले विजय कुमार ने उसका कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। सेेक्टर-17 थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विजय कुमार की तलाश जारी है। टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए जुटी हुई हैं। विजय की गिरफ्तारी के बाद युवती की भूमिका की जांच की जाएगी।