फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorists Revealed Secrets in NIA Enquiry about Suspended DSP Davinder Singh

एनआईए की पूछताछ में आतंकियों ने निलंबित डीएसपी दविंदर के बारे में किए बड़े खुलासे, पढ़ें

Fri, 17 Jan 2020 12:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 17 Jan 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Terrorists Revealed Secrets in NIA Enquiry about Suspended DSP Davinder Singh
निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के साथ पकड़े गए आतंकियों ने एनआईए की पूछताछ में नया खुलासा कर सबको चौंका दिया है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की पूछताछ में आतंकियाें ने खुलासा किया है कि वह कश्मीरी शॉल और ड्राईफूट बेचने के बहाने चंडीगढ़ समेत पंजाब के हिस्सों की रेकी है।
विज्ञापन


वह उन जगहों को चुनते थे, जहां भीड़ भाड़ ज्यादा होती है। वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर-22, 19 समेत अन्य भीड़भाड़ वाली मार्केट को चुनकर रेकी की। इसके अलावा वह कुछ दिन चंडीगढ़ में रहकर भी गए हैं। ऐसे में सवाल है कि जब आतंकी कश्मीरी शॉल और ड्राईफूट बेचने के बहाने चंडीगढ़ आए तो उन्होंने अपने रहने के लिए ठिकाना कहां बनाया होगा।
विज्ञापन


डीएसपी दविंदर सिंह और आतंकियों से एक के बाद एक खुलासे से चंडीगढ़ पुलिस, सीआईडी, इंटेलिजेंस, समेत सभी जांच एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में जुटी है कि आखिरकार दविंदर सिंह इन दोनों आतंकियों को चंडीगढ़ में कहां रुकवाना चाहता था। हालांकि, पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे साफ हो सके कि आतंकियों ने चंडीगढ़ में रहने के लिए अपना ठिकाना बनाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों को चंडीगढ़ में ठहराने के लिए लेने थे 12 लाख
सूत्रों के अनुसार, दविंदर सिंह ने खुलासा किया है कि हिजबुल कमांडर नावेद बाबा और आसिफ को चंडीगढ़ में ठहरवाने के लिए 12 लाख रुपये लेने थेे। ऐेसे में पुलिस टीम के लिए भी सिरदर्द बना है कि उन्हें किन जगहों पर ठहराना था। दूसरी तरफ, पुलिस शहर के होटलों समेेत संदिग्ध जगहों पर नजर बनाए हुए है। एजेंसियां जांच में जुटी है कि कहीं इन आतंकियों की मंशा यहां हमला करने की तो नहीं थी।

चार महीनों में चार आतंकी हमले की मिली है धमकी

2019 अगस्त से नवंबर महीने के बीच चार भीड़भाड़ वाली जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इनमें एलांते मॉल, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, जिला अदालत समेत सेक्टर-11 पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर ब्वॉयज (पीजीजीसी) शामिल है।

धमकी मिलने पर पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी, लेकिन अब तक इन चारों जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सूत्रों के अनुसार, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और जिला अदालत को मिलने वाली धमकियों को पुलिस इन आतंकियों से जोड़कर देख रही है।

ट्राइसिटी के कॉलेजों पर भी नजर
जालंधर के थाने पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने वाले दो कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस अब ट्राइसिटी के कॉलेजों में भी कश्मीरी छात्रों पर भी नजर बनाए हुए हैै। पुलिस अब ऐसे कश्मीरी छात्रों की पहचान करने में जुटी हुई है, जो पिछले काफी समय से कॉलेज नहीं पहुंचे हों या फिर अचानक लापता हो गए हों। पुलिस अब कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed