फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, crime, Accused of cheating, Rs 1.59 crore, retired XEN, insurance policy, arrested

बुजुर्ग से इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर एक करोड़ 59 लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Mar 2022 01:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, crime, Accused of cheating, Rs 1.59 crore, retired XEN, insurance policy, arrested
चंडीगढ़। इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 1.59 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने शातिर को खरड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहाली के मुंडी खरड़ स्थित ग्रीन वैली निवासी विपुल सोनी (28) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी को रिमांड के दौरान सोमवार को दिल्ली लेकर जाएगी। आरोपी पहले दिल्ली में रहता था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बिजली विभाग से सेवानिवृत्त एक्सईएन साधू सिंह (77) को साल 2014 में शातिर ने खुद को इंश्योरेंस पॉलिसी का कर्मचारी बताकर कॉल की। पीड़ित ने बीमा पॉलिसी की मेच्योरिटी की रकम लेने के लिए कभी प्रोसेसिंग फीस, कभी कोई चार्ज के नाम पर वर्ष 2014 से 2020 तक एक करोड़ 59 लाख रुपये दे दिए। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने लगभग 10 से 12 खातों में रुपये ट्रांसफर किए। इनमें से एक खाता आरोपी विपुल सोनी का था। साइबर सेल की प्रभारी डीएसपी रश्मि यादव के निर्देश पर निरीक्षक हरिओम के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को खरड़ से दबोचा।
विज्ञापन

बता दें कि साइबर सेल इस साल अभी तक 18 शातिर ठगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि इस ठगी का खुलासा तब हुआ, जब साधु सिंह के रिश्तेदार इकट्ठे होकर उनके घर पहुंच गए और रुपये मांगने लगे। तब पता चला कि साधु सिंह ने रिश्तेदारों से रुपये लेकर आरोपियों को दिए हैं। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। मामले में पुलिस ने वर्ष 2021 में केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को कमलेश कुमार, प्रदीप कुमार, विमल दुबे, रवि मिश्रा और अंकित मिश्रा नाम के लोगों ने भी इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर पीड़ित को कॉल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed