{"_id":"60d39d888ebc3e2d9b1b594e","slug":"chandigarh-crime-4-30-lakhs-cheated-selling-carpets-hotel-sector-17-chandigarh-news-pkl4177276170","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल को कालीन बेचने का झांसा देकर ठगे 4.30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल को कालीन बेचने का झांसा देकर ठगे 4.30 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के होटल ऑयस्टर को सजावट के लिए कालीन और लकड़ी के सामान बेचने का झांसा देकर दिल्ली की एक कंपनी ने 4.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। होटल मालिक को जब सामान नहीं मिला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जया कारपेट्स कंपनी के प्रतिनिधि दिल्ली के सौरा विहार बदरपुर निवासी जय शंकर झा के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेश महाजन ने बताया कि उनका सेक्टर-17 में होटल ऑयस्टर है। बीते 20 अक्तूबर 2020 को उनके होटल में जय शंकर झा नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने खुद को दिल्ली की जया कारपेट्स का प्रतिनिधि बताया। उसके बाद होटल में सजावट के लिए 120 रुपये प्रति स्क्वायर फुट के हिसाब से 13995 स्क्वायर फुट के कालीन समेत अन्य सामान का ऑर्डर दिया गया। आरोप है कि एडवांस के तौर पर उसे अलग-अलग अमाउंट में कुल 4.30 लाख रुपये अदा किया गया। जय शंकर झा ने 2 नवंबर 2020 तक आर्डर को पहुंचाने का वादा किया। उसे कई बार फोन किया गया, लेकिन अब तक न तो उसने सामान पहुंचाया और न ही पैसे वापस कर रहा है।