फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Cricket Academy got victory with the century innings of Amanjot Kaur

अमनजोत कौर की शतकीय पारी से चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी को मिली जीत

Tue, 14 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Cricket Academy got victory with the century innings of Amanjot Kaur
चंडीगढ़। अमनजोत कौर शतकीय पारी की बदौलत चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने रॉयल क्रिकेट अकादमी 27 की टीम को 176 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। गर्ल्स क्रिकेट चैंपियनशिप का मुकाबला सोमवार को डेराबस्सी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इसमें ट्राइसिटी की क्रिकेट टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी की टीम ने 35 ओवर मे 3 विकेट पर 319 रन बनाए। अमनजोत कौर ने 94 गेंदों पर 24 चौकों और 1 छक्के की मदद से 152 रन बनाए। आराधना बिष्ट ने भी शतक लगाते हुए 108 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रजनी देवी ने और तनिष्का राणा ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 143 रन ही बना पाई। सिमरनप्रीत 49 रन, तान्या वर्मा ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मनीषा ने 2 विकेट, अमनजोत, शिबी, यशिका ने एक-एक विकेट चटकाए। मैच में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाली अमनजोत कौर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed