{"_id":"e069c6c83ecfcdce01cb9e61a1b28890","slug":"chandigarh-craft-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सौ रुपये में घर ले जाइए विंटेज कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सौ रुपये में घर ले जाइए विंटेज कार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाग्राम में चल रहे क्रॉफ्ट मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्टालों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। विंटेज कार के अलावा बनारसी साड़ी और फ्लावर पॉट का लोगों में खासा क्रेज रहा। मोना इंपोरियम के मामचंद का कहना है कि उनके स्टॉल में 150 रुपये से 1200 रुपये तक के फ्लॉवर पॉट हैं।
विज्ञापन
वहीं, राजस्थानी और पंजाबी मुखौटों के फ्लावर पॉट की भी डिमांड रही। यूपी के मैनपुरी से आए नेमीचंद ने बताया कि लकड़ी की विंटेज कार लोगों को खूब भा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत सात सौ रुपये है। जामवार सिल्क और बनारसी साड़ी की महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
लोक गायकों ने बटोरी वाहवाही
मेले में शाम के समय मन मोहक सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। पंजाब से आए राजिंदर सिंह के साथ 12 लोक गायकों ने प्रस्तुति दी। राजस्थानी कलाकार चुगे खान ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही हरियाणा के कलाकारों ने बनचारी डांस की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही यहां जयपुर का कच्ची घोड़ी डांस प्रस्तुत कर कलाकरों ने राजस्थानी संस्कृति की छाप छोड़ी।
विज्ञापन
फूड़ स्टॉलों पर उमड़ी भीड़
शनिवार को मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देश के विभिन्न राज्यों के फूड स्टॉल लगाए हैं। गुजरात, राजस्थान, सिटको, हैदराबाद, जम्मू एंड कश्मीर व अन्य प्रांतों ने अपने-अपने राज्यों के खाने के स्टॉल लगाए है।