फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Craft Fair will begin today, 200 artists will perform dance

Chandigarh News: चंडीगढ़ क्राफ्ट मेले का आज होगा आगाज, 200 कलाकार देंगे नृत्य की प्रस्तुति

Fri, 01 Dec 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Craft Fair will begin today, 200 artists will perform dance
मनीमाजरा। कलाग्राम में 13वें चंडीगढ़ शिल्प मेले का आगाज शुक्रवार को होगा। पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित शाम 6 बजे मेले का विधिवत रूप में उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी। इस बार शिल्प मेला अपने नए कलेवर में पूरे जोश में है। उद्घाटन के अवसर पर सौरभ भट्ट द्वारा लिखित पुस्तक ‘जयपुर का लोक नाट्य तमाशा’ का विमोचन होगा और चार राज्यों के चार लोक कलाकारों को लोक कला साधक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। पहले दिन 1 दिसंबर को नागालैंड स्थापना दिवस होने के कारण नागालैंड से आमंत्रित गायक फेसाओ और उनकी टीम दो गानों की प्रस्तुति देंगे। एक नागा भाषा में और एक हिंदी भाषा में। मेले का सुंदर प्रवेश द्वार भी नागालैंड थीम पर ही बनाया गया है। मुख्य मंच को भी नया आकार देकर सुंदर ढंग से सजाया गया है। संपूर्ण मेले की साज-सज्जा पारंपरिक प्रतीकों के माध्यम से की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम पहले दिन से ही आरंभ हो जाएंगे। मेले की थीम ‘मेरी माटी मेरा देश’ रहेगी और इसी थीम पर लोक और शास्त्रीय नृत्यों पर आधारित एक प्रस्तुति तैयार की जा रही है। इसे 200 कलाकार प्रस्तुत करेंगे और इसका निर्देशन प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संतोष नायर ने किया है। कुल मिलाकर मेले में 1000 लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


सुल्ताना नूरां का गायन
10 दिन के मेले में प्रतिदिन ख्यातनाम गायक प्रस्तुति देंगे, जिसकी शुरुआत पहले दिन नूरा सिस्टर्स वाली सुल्ताना नूरां के गायन से होगी। दूसरे दिन शनिवार को पंजाबी गायक प्रीत हरपाल और 3 दिसंबर को लखविंदर वडाली की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन


मेले में अन्य प्रस्तुतियों का समय
2 दिसंबर से प्रतिदिन सुबह लोक कलाकारों की प्रस्तुति होगी और स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश निशुल्क होगा। मेले में दिनभर लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सायं 5 बजे से पुनः मुख्य मंच के कार्यक्रम होंगे। दिनांक 4, 5, 7 और 9 दिसंबर को 5 बजे से 6 बजे तक चंडीगढ़ की स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर दिया जाएगा। इसका समन्वय चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी कर रही है। शाम 6 बजे से 8 बजे तक देश के 22 राज्यों से आए लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रातत 8 बजे से 9.30 बजे तक गायन के विशेष आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी और फोटो प्रतियोगिता
चंडीगढ़ ललित कला अकादमी ‘मेरी माटी मेरा देश’ थीम पर एक प्रदर्शनी लगा रही है। मेले में खींचे गए फोटो की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी और बेहतर फोटो खींचने वालों को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।

मेला मैदान में भरा पानी
मेला मैदान में वीरवार को हुई बरसात के कारण पानी भर गया। इस निकालने के लिए आयोजकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेला स्थल पर दुकानों के लिए करीब 200 स्टॉल के लिए हट बनाई गई हैं। हालांकि किसी भी हट में अभी शिल्पकारों व अन्य दुकानदारों द्वारा कोई सामान नहीं रखने के चलते वीरवार को हुई बरसात में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन प्रदर्शनी की तैयारी के लिए सामान नहीं रखा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed