फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh CRAFD raised demand filling electricity bill two installments Fines pay late bills forgiven

चंडीगढ़ में क्राफ्ड ने बिजली बिल दो किस्तों में भरने की मांग उठाई, कहा- बिल देरी से जमा करने वाले जुर्माने को भी किया जाए माफ

Sat, 08 Aug 2020 11:01 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh CRAFD raised demand filling electricity bill two installments Fines pay late bills forgiven
चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेजिडेंट एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) ने प्रशासन और प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा से बिजली के बिल दो किस्तों में अदा करने की अनुमति मांगी है। बिजली के बिल देरी से जमा करने वाले जुर्माने को भी माफ करने की मांग की है। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण बिजली विभाग की तरफ से शहरवासियों को बिजली के बिल समय पर नहीं दिए जा सके। अभी विभाग ने चार महीने के बिल एक साथ भेज दिए हैं। इस पर क्राफ्ड ने कहा कि इस समय जनता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में उन्हें चार महीने के बिल एक साथ अदा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों ने इनकम टैक्स, सेल टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स आदि भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है, लेकिन बिजली विभाग ने अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई है। क्राफ्ड के जनरल सेक्रेटरी रजत मल्होत्रा ने बिजली के बिल दो किस्तों में भरने और जुर्माना माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed