फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Councillors to go on a Study Tour to 4 Different Cities

पार्षदों का स्टडी टूर: लोग बोले- खर्च होते हैं करोड़ों रुपये, फायदा कौड़ी का नहीं

Mon, 17 Apr 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Apr 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Councillors to go on a Study Tour to 4 Different Cities
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
सोमवार को पार्षद पुणे और मुंबई के अलग-अलग स्टडी टूर पर जा रहे हैं। इन दोनों टूर में 9-9 पार्षदों का समूह जा रहा है। जबकि 18 अप्रैल को 9 पार्षदों का एक और टूर विशाखापटनम जा रहा है। भाजपा के कार्यकाल में पहली बार पार्षद स्टडी टूर पर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मुंबई वाले दल में 8 महिला पार्षदों के साथ सिर्फ एक पुरुष पार्षद राजेश कालिया जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्टडी टूर पर जाने का फायदा तो तब है, जब शहर को उसका कोई फायदा भी मिले। ऐसे घूमना फिरना तो ठीक नहीं है। नगर निगम 2004 से 2015 तक स्टडी टूर पर एक करोड़ 42 लाख रुपये खर्च कर चुका है। लोगों का यह भी कहना है कि नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए टैक्स लगाता है, जबकि स्टडी टूर पर पैसा बहाता है।
विज्ञापन


मेयर आशा जसवाल का कहना है कि इस बार सभी तीनों स्टडी टूरों का शहर को फायदा मिलेगा। रिपोर्ट को भी लागू करवाया जाएगा। गौरतलब है कि 2014 के बाद अब स्टडी टूर जा रहा है। इस विवादित टूर में 13 पार्षदों से 9-9 हजार रुपये की रिकवरी भी की गर्ई थी क्योंकि ये पार्षद अपने परिवार को साथ लेकर गए थे। इनमें मेयर का नाम भी शामिल है। इस टूर में अकाली पार्षद मलकीयत सिंह की बीमार होने के कारण मौत भी हो गई थी। वहीं इस बार इन तीनों टूर पर कोई भी परिवार के सदस्यों को साथ लेकर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभी तक ये हुए हैं स्टडी टूर

Chandigarh Councillors to go on a Study Tour to 4 Different Cities
आशा जसवाल - फोटो : अमर उजाला
अभी तक ये हुए हैं स्टडी टूर
 साल     टूर का स्थल            व्यय (लाखों में)
2004    चेन्नई, हैदराबाद और बंगलूरू  125400
2004    गोवा                    347100
2004    बंगलूरू और मैसूर 301210
2007    मुंबई                    19530
2007    सिंगापुर और बैंकाक 1510560         
2009    गुजरात                    586075
2010    केरल                    1381600
2010    गंगटोक                1607791
2010    कोलकाता और गंगटोक 1389032
2010    केरल                1381600 
2011    बंगलूरू से कोयंबटूर 1639700
2011    चेन्नई और पुद्दुचेरी  1104744
2011    चेन्नई, पुद्दुचेरी, मदुरै, कोयंबटूर  1104744
2013    गुजरात                 389492
2013    जाम नगर, जूनागढ़ और दमन-दीव  361616
2014    वाटर सप्लाई केा देखने के लिए कई शहरी एरिया    1011240
2014    नासिक                365129
2015    तमिलनाडु            350000
2015    स्पेन                   285000

शहर को टूर का कोई फायदा तो मिले

Chandigarh Councillors to go on a Study Tour to 4 Different Cities
चंडीगढ़ की मेयर आशा जसवाल - फोटो : File Photo
टूर पर बहाया जा रहा पैसा
फॉसवेक के वाइस चेयरमैन हितेश पुरी का कहना है कि जब स्टडी टूर का फायदा ही नहीं मिलता है तो फिर पता नहीं पार्षद बार-बार क्यों टूर पर जाते हैं। उनका कहना है कि एक तरफ तो नगर निगम बजट न होने का हवाला देते हुए शहरवासियों पर टैक्स लगाने की बात कर रहा है वहीं दूसरी तरफ पार्षदों के टूर पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसका शहरवासियों को कोई फायदा नहीं मिलेगा।

शहर को टूर का कोई फायदा तो मिले
फासवेक चेयरमैन एवं सेक्टर-21 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह का कहना है कि वह टूर के खिलाफ नहीं हैं लेकिन जो टूर के नाम पर पैसे की बर्बादी होती है, वह ठीक नहीं है। स्टडी टूर में जो संबंधित नगर निगम में अच्छी चीजें हैं, उन्हें लागू भी करना चाहिए ताकि शहरवासियों को फायदा तो मिले।  जर्मनी जाकर गारबेज प्लांट को स्टडी किया गया है लेकिन जब से डड्डूमाजरा में प्लांट लगा है, तब से शहरवासी इसकी दुर्गंध से परेशान हैं।

सैर सपाटे तक सिमट जाते हैं स्टडी टूर
सेक्टर-40 ए की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दलविंदर सैनी का कहना है कि पिछले स्टडी टूरों में देखा गया है कि यह पार्षदों के सैर सपाटे तक सीमित रह जाता है जबकि जो स्टडी रिपोर्ट बनती है, उस पर सिर्फ सदन में चर्चा होती है और उसे लागू नहीं किया जाता। साल 2014 में गए स्टडी टूर की तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, उससे साफ लग रहा था कि पार्षद सैर सपाटा कर रहे हैं, सीख कुछ भी नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed