{"_id":"68ec9eda68a24bf35b0f23b3","slug":"chandigarh-councillor-and-residents-staged-road-protest-in-chandigarh-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ में सड़क के लिए धरने पर बैठे पार्षद और लोग, कहा-इंजीनियर माैके पर आकर बात करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ में सड़क के लिए धरने पर बैठे पार्षद और लोग, कहा-इंजीनियर माैके पर आकर बात करे
Mon, 13 Oct 2025 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:12 PM IST
सार
पार्षद कुलजीत सिंह संधू का कहना है कि जब रविवार को उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी तो नगर निगम ने आनन-फानन एक तरफ की सड़क बनवा दी लेकिन वह लोग लगातार धरना जारी रखेंगे। जब तक इंजीनियर आकर मौके पर बात नहीं करता।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सड़क के लिए धरने पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में चितकारा स्कूल से लेकर धनास तक जाने वाली सड़क की स्थिति बहुत खराब है। इसको बनाने की मांग को लेकर पार्षद और स्थानीय लोग धरने पर बैठे हुए हैं।
पार्षद कुलजीत सिंह संधू का कहना है कि जब रविवार को उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी तो नगर निगम ने आनन-फानन एक तरफ की सड़क बनवा दी लेकिन वह लोग लगातार धरना जारी रखेंगे। जब तक इंजीनियर आकर मौके पर बात नहीं करता। हालांकि नगर निगम की तरफ से जेई और बाकी टीम आई है और सड़क बनवाने की बात हो रही है। लेकिन धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि अगर हर काम के लिए ऐसे ही धरना देकर सड़क पर बैठना पड़े तो इस तरह के सिस्टम का क्या मतलब है। यह वी रोड है जो प्रशासन को बनानी है। इसके लिए 2 करोड़ 90 लाख बजट भी जारी हो चुका है।