{"_id":"60d0fbe58ebc3e2a014aa936","slug":"chandigarh-corona-vaccination-speed-slows-down-in-city-chandigarh-news-pkl417494998","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, चंडीगढ़ में पिछले दिनों से भी कम लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, चंडीगढ़ में पिछले दिनों से भी कम लगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार की नई टीकाकरण नीति सोमवार से प्रभावी हो गई है। संशोधित दिशा-निर्देश लागू होने के पहले दिन टीकाकरण के लिए रात आठ बजे तक देशभर में कोरोना टीके की 80 लाख से अधिक खुराक दी गईं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है, लेकिन चंडीगढ़ में टीकाकरण की गति तेज होने की बजाय कम हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में 121 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चल रहा है, लेकिन सोमवार को सभी वर्गों में कुल 5714 टीके लगाए गए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियान चलाकर टीका लगाने के निर्देश दिए थे। इसका असर कई राज्यों के टीकाकरण पर पड़ा है। कोविन पोर्टल के अनुसार मध्यप्रदेश में सिर्फ सोमवार को 15 लाख 43 हजार लोगों को टीका लगाया गया। यह किसी भी राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है। चंडीगढ़ में भी सोमवार से टीकाकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में एक दिन में करीब 8 हजार टीके लगाए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 17 जून को 6058 टीके की खुराक दी गई थी। 18 जून को 6723 और 19 जून को 7988 लोगों को खुराक दी गई थी, लेकिन सोमवार को यह संख्या बढ़ने की बजाय घटकर 5714 हो गई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार टीकाकरण की संख्या घटने की एक वजह लोगों का सामने न आना भी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में 100 से अधिक जगह टीके लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं। अगर लोग सामने आएंगे तो जल्द सभी का टीकाकरण पूरा हो जाएगा।