{"_id":"603676528ebc3ee96959ac5f","slug":"chandigarh-corona-vaccination-internet-speed-health-department-chandigarh-news-pkl405086496","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट की धीमी रफ्तार टीकाकरण की राह में बनी रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट की धीमी रफ्तार टीकाकरण की राह में बनी रोड़ा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम कर्मचारियों के लिए मंगलवार को सेक्टर-23 स्थित सामुदायिक केंद्र में टीकाकरण केंद्र बनाया गया, लेकिन खराब इंटरनेट की वजह से रिकॉर्ड दर्ज करने देरी से कर्मचारियों के साथ लाभार्थियों को निराश होना पड़ रहा है।
इंटरनेट की खराबी के चलते पहले दिन 200 में से 160 और दूसरे दिन 236 में से 154 लाभार्थियों को ही टीका लग पाया, जबकि मौके पर आए कई लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा। इस समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम के अधिकारियों से भी मदद मांगी है। वहीं, दूसरी ओर बुधवार को स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग के निर्देश पर केंद्र पर इंटरनेट की अलग से व्यवस्था की गई।
उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान का असर व्यापक तौर पर देखने को मिला है। 19 फरवरी तक अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों में शामिल नगर निगम के महज 115 कर्मचारियों ने ही टीका लगवाया था। यह संख्या बुधवार तक बढ़कर 1134 हो गई है। अभियान के अंतर्गत 24000 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों (पुलिस और नगर निगम) को एक मार्च तक टीके की पहली खुराक लगाई जानी है। इनमें से अब तक 7465 कर्मचारियों को टीका लग चुका है।