फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, CORONA returns to the old strategy, investigation, monitoring and treatment: Center

जांच, निगरानी और इलाज की पुरानी रणनीति पर लौटे चंडीगढ़ : केंद्र

Sun, 07 Mar 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, CORONA returns to the old strategy, investigation, monitoring and treatment: Center
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इससे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को केंद्र ने चंडीगढ़ के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं और कहा है कि चंडीगढ़ जांच, निगरानी और इलाज की पुरानी रणनीति पर लौटे।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने चंडीगढ़, दिल्ली समेत आठ राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने चंडीगढ़ की स्थिति पर भी चिंता जताई। बैठक के विस्तृत प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के केस बढ़े हैं इसलिए पिछले साल कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अपनाई गई रणनीति को दोबारा सख्ती से लागू किया जाए। केंद्र ने कहा कि चंडीगढ़ को टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट (जांच, निगरानी और इलाज) की रणनीति पर वापस लौटना चाहिए। संक्रमण के प्रत्येक पुष्ट रोगी के निकट संपर्क में आए कम से कम 20 व्यक्तियों पर नजर रखी जाए। प्रभावी उपचार देने के लिए अपनी स्वास्थ्य अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करें, क्योंकि अचानक बढ़ोतरी से मृत्यु दर पर भी असर होता है। केंद्र ने कहा कि चयनित ऐसे क्षेत्रों में, जहां संक्रमण की संख्या में उभार आ रहा है, निगरानी और रोकथाम के उपायों पर फिर से ध्यान देना होगा। निजी अस्पतालों से तालमेल करके एक बार में न्यूनतम 15 दिन और अधिकतम 28 दिनों के लिए टीकाकरण की समय सारिणी बनाएं। संक्रमण की स्थिति और न बिगड़े इसके लिए तत्काल जांच कर व्यक्ति को आइसोलेट करने और अपने घरों में आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित रोगियों की तत्काल चिकित्सीय निगरानी पर जोर देने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed