फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh corona news in hindi: Corona in Chandigarh, Corona in Mohali, Chandigarh corona update

कोरोना का कहर: ट्राइसिटी में मिले 358 नए संक्रमित, दो की मौत, चंडीगढ़ में 119 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 21 Aug 2020 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Aug 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh corona news in hindi: Corona in Chandigarh, Corona in Mohali, Chandigarh corona update
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को मोहाली में जहां दो और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, वहीं एक दिन में रिकॉड 358 नए संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें चंडीगढ़ के 119, मोहाली के 132 और पंचकूला के 107 मरीज शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को 335 संक्रमित मिले थे। रोजना इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से प्रशासनिक अमले से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारी परेशान हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही।

विज्ञापन


मोहाली में जिन संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, उनमें से एक की पहचान फेज-सात निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है, जो कोविड व मधुमेह से पीड़ित थे। उन्होंने इंडस अस्पताल में आखिरी सांस ली। वहीं, दूसरे की पहचान खरड़ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, वह ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती थे। वह कोविड व उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। 
विज्ञापन


दो मरीजों की मौत के साथ जिले में मृतकों की संख्या 45 हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम मोहाली के दो मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दफ्तर को सोमवार तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है वह कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2270 पहुंच गई है। इनमें से 1206 मरीज तंदरुस्त हो चुके हैं, जबकि 1019 एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा गुरुवार को 33 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चंडीगढ़ में गुरुवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 119 पॉजिटिव मामले सामने आए। इससे पहले 17 अगस्त को 114 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। आंकड़े बयां कर रहे हैं कि मरीजों की संख्या दिनोंदिन तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करना बेहद जरूरी हो गया है। 

119 मरीजों के मिलने के साथ ही 39 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। वहीं अभी 83 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 119 मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 2515 हो गई है। वहीं अब तक कोरोना के 31 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में 18 मार्च को कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया था। जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए 31 जुलाई को 1051 पर पहुंच गया था। 1 अगस्त से 20 अगस्त के बीच मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते हुवे 2515 पर पहुंच गई है।  

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में एक ही परिवार के 9 सदस्य मिले संक्रमित
गुरुवार को पॉजिटिव मिले केस में सेक्टर 17 के एक ही परिवार के 9 सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें क्रमश: 44,30, 57,53, 38 साल के पुरुष व 20 साल के युवक के साथ 55, 40 और 48 साल की महिला कोरोना की चपेट में आई है। वही पीजीआई कैंपस में भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि अन्य मरीज शहर के अलग-अलग सेक्टर और क्षेत्रों के हैं। 

डीसी दफ्तर में निकले कोरोना पॉजिटिव
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित डीसी दफ्तर में गुरुवार को तीन स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसमें से दो कर्मचारी डीसी ऑफिस के हैं, जबकि एक एनआईसी ब्रांच का है। इससे पहले बुधवार को एक महिला कर्मी भी पॉजिटिव आई थी। कोरोना के संक्रमित मरीजों के आने के बाद फिलहाल ऑफिस को सैनिटाइज करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ऑफिस बंद हो सकता है।

15 अगस्त पर सम्मानित होने वाले डीएसपी भी संक्रमित

कोरोना काल में बेहतरीन काम के लिए 15 अगस्त को सम्मानित होने वाले ईस्ट डिविजन के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। पिछले दिनों तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने अपना टेस्ट कराया था। वीरवार शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें जीएमएसएच 16 में भर्ती किया गया है।

वहीं उनके संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों की लिस्ट खंगाली जा रही है। बता दें कि यूटी पुलिस के कई पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले इंस्पेक्टर दिलबाग समेत थानों व चौकी के पुलिसकर्मियों के संक्रमित आने से थानों को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया गया था। वही सेक्टर 61 पुलिस चौकी को सील किया गया था।

पंचकूला में आईटीबीपी के जवानों सहित 107 संक्रमित मिले
जिले में कोरोना के सबसे अधिक मामले वीरवार को सामने आए हैं। इसमें 107 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों से भी मामले सामने आए हैं। सभी को घरों और आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किया गया है।

मुख्यमंत्री आवास से कल नौ मामले सामने आए थे, आज एक केस पॉजिटिव मिलने के बाद इन लोगों के बैठने के स्थान को चंडीगढ़ में सील कर दिया है। इसके अलावा डीजीपी ऑफिस, शिक्षा सदन के कर्मचारियों को घरों से काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के केस आने के बाद कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया गया है। सभी को घर में रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed