फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Corona cases increase, administration, vaccination campaign

कोरोना के केस बढ़े, टीकाकरण अभियान तेज करेगा प्रशासन

Wed, 10 Mar 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Corona cases increase, administration, vaccination campaign
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। वायरस के फैलने की संभावनाओं को देखते हुए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को सभी अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। बैठक में शहर की स्थिति का आकलन किया जाएगा और अगर प्रशासक को सख्ती करने की जरूरत महसूस हुई तो वह रात के कर्फ्यू का एलान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में बढ़ रहे कोरोना के केसों पर यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि पंजाब में हुए चुनाव के बाद से केस बढ़े हैं। परिदा ने कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए टीकाकरण अभियान को और तेज किया जाएगा। केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को होने वाली बैठक पर उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की सख्ती लागू करने को लेकर प्रशासक ही आखिरी फैसला लेंगे। बैठक में सभी की राय ली जाएगी और फिर उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, प्रशासन के अधिकारी रात के कर्फ्यू के पक्ष में नहीं हैं। यह मुद्दा मंगलवार को प्रशासन और पार्षदों के साथ हुई बैठक में भी उठा था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद समेत अन्य पार्षदों ने रात के कर्फ्यू का विरोध किया था। सूद ने कहा था कि लोगों की आवाजाही दिन के समय होती है, इसलिए रात में कर्फ्यू लगाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूद ने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की जरूरत है और इसमें स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं। सूद ने कहा कि 100 फीसदी टीकाकरण कर चंडीगढ़ को देश के अन्य राज्यों के लिए आदर्श बनना चाहिए। परिदा ने सूद के सुझाव का समर्थन किया और इस पर काम करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्रशासक ने पहले मंगलवार को सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक करने का निर्णय लिया था, लेकिन केंद्र सरकार की एक वीडियो कांफ्रेंसिंग की वजह से बैठक को बुधवार के लिए तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed