फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh consumer court directed insurance company to pay insurance claim after vehicle accident

Chandigarh: दुर्घटना के बाद नहीं दिया था बीमा, उपभोक्ता अदालत पहुंचा मामला, अब ब्याज समेत देना होगा क्लेम

Mon, 20 Feb 2023 02:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 02:34 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता आयोग को दी शिकायत में कहा था कि उसने अपनी गाड़ी का यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस से बीमा कराया गया था। इसकी बीमा अवधि 28 फरवरी 2018 से 27 फरवरी 2019 तक थी। इसके लिए 51 हजार 18 रुपये का प्रीमियम भी भरा। गाड़ी का 5 फरवरी 2019 को एक्सीडेंट हो गया था। 

विज्ञापन
Chandigarh consumer court directed insurance company to pay insurance claim after vehicle accident
insurance policy - फोटो : istock

विस्तार

वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बीमा क्लेम नहीं देना बीमा कंपनी को महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ ने बीमा कंपनी को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 76 हजार 921 रुपये बीमा क्लेम अदा करे। साथ ही बीमा क्लेम अदा करने वाली राशि पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी अदा करे। यह ब्याज 10 जून, 2019 से देना होगा जब क्लेम रद्द किया गया था। सात हजार रुपये मुआवजा और सात हजार रुपये मुकदमा खर्च भी अदा करना होगा।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता सेक्टर 26 ट्रांसपोर्ट एरिया निवासी मैसर्स बांबे गुजरात रोडलाइंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनीष राणा ने सेक्टर 17 के यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय और इसके सेक्टर 26-डी स्थित शाखा कार्यालय के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

 
शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता आयोग को दी शिकायत में कहा था कि उनका वर्ष 1997 से ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। वह हरियाणा नंबर की एक गाड़ी के मालिक हैं जिसका यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस से बीमा कराया गया था। इसकी बीमा अवधि 28 फरवरी 2018 से 27 फरवरी 2019 तक थी। इसके लिए 51 हजार 18 रुपये का प्रीमियम भी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुजरात के नवसारी में इस गाड़ी का 5 फरवरी 2019 को एक्सीडेंट हो गया था। दुर्घटना होने के बाद इस संबंध में बीमा कंपनी को सूचित किया। बीमा कंपनी ने एक सर्वेयर नियुक्त किया। सर्वेयर ने दुर्घटना के बाद गाड़ी के नुकसान का अनुमान 79 हजार 921 रुपये का लगाया। लेकिन बीमा कंपनी ने यह कहकर क्लेम को रद्द कर दिया कि लाइसेंस वैध नहीं था। 
बीमा कंपनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed