{"_id":"674bbe02fc111dc32f0eb8d5","slug":"chandigarh-consensus-in-the-meeting-group-of-six-farmers-will-travel-to-delhi-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh : बैठक में सहमति...किसानों के जत्थे छह को करेंगे दिल्ली कूच, सुरक्षा की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh : बैठक में सहमति...किसानों के जत्थे छह को करेंगे दिल्ली कूच, सुरक्षा की होगी समीक्षा
Sun, 01 Dec 2024 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:12 AM IST
सार
इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल और तमिलनाडु के किसान नेता शामिल हुए। बैठक में सहमति बनी कि छह दिसंबर को किसानों के स्वैच्छिक जत्थे दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में किसान आंदोलन file
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में इस साल 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन-2 के 292वें दिन किसान मजदूर मोर्चा से जुड़े छह राज्यों के संगठनों के नेताओं ने शनिवार को एक अहम बैठक की।
विज्ञापन
अध्यक्षता केरल के किसान नेता पीटी जॉन और गुरमनीत सिंह मंगत ने की। इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल और तमिलनाडु के किसान नेता शामिल हुए। बैठक में सहमति बनी कि छह दिसंबर को किसानों के स्वैच्छिक जत्थे दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन
किसान मोर्चा ने बताया, पंजाब सरकार ने जिस तरह से जगजीत सिंह डल्लेवाल को जबरन हिरासत में लिया है, वह आम आदमी पार्टी सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने बताया, शनिवार की दोपहर डल्लेवाल फिर खनूरी में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने छह दिसंबर को दिल्ली पलायन की बात कही तो दिल्ली कूच के लिए स्वैच्छिक जत्थे की संख्या पर सभी संगठनों ने सहमति जताई है। जल्द ही फ्रंट की तरफ से सीरियल स्वैच्छिक जत्थों की लिस्ट जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा, छह दिसंबर को दिल्ली से भारत पलायन के मद्देनजर अग्रिम मोर्चे पर लंगर की व्यवस्था और स्वयंसेवकों की संख्या के साथ सुरक्षा की भी समीक्षा हुई।