{"_id":"0a49b75b908e87b517e51d2cb85dfbb8","slug":"chandigarh-congress-protest-against-central-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड, कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हेराल्ड, कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Dec 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर-22 स्थित नेहरू पार्क के सामने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि भाजपा जानबूझकर इस मामले को राजनीतिक रूप देकर उन्हें झूठे तरीके से फंसाने की कोशिश कर रही है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल से लेकर जीएसटी आदि तमाम मुद्दों पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भाजपा सरकार की धज्जियां उड़ा दी हैं।
विज्ञापन
इसी से बेचैन सरकार अब उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन वे उनकी कोशिशों से डरने वाले नहीं है।
इस प्रदर्शन में मेयर पूनम शर्मा, डिप्टी मेयर गुरबख्श रावत, अजय जोशी, संदीप भारद्वाज, हरफूल चंद कल्याण पवन शर्मा, शशि शंकर तिवारी, हरमेल केसरी, दर्शन गर्ग, प्रवीण दुग्गल, देवेंद्र लुभाना, पूर्व मेयर कमलेश,, राजीव मोदगिल और जितेंद्र धामी सहित कई नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन