{"_id":"62d3c91a7863ca5f540200c7","slug":"chandigarh-congress-protest-against-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Protest: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, काले गुब्बारे छोड़ केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Protest: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, काले गुब्बारे छोड़ केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
Sun, 17 Jul 2022 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:02 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बताया कि देश की जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन स्तर नीचे जा रहा है। ऐसे में विकास रुकेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की ओर से मौली जागरां के विकास नगर में रविवार को केंद्र सरकार की जान विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारे भी लगाए गए। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे छोड़े।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बताया कि देश की जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन स्तर नीचे जा रहा है। ऐसे में विकास रुकेगा। बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। जो लोग बीमार होंगे दवा के बिना दम तोड़ेंगे। कांग्रेस लोगों के साथ डट कर खड़ी है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ केंद्र की जन विरोधी नीतियों के विरोध में अनवरत संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर मुकेश राय, विनोद शर्मा, राजीव मोदगिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन