फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Congress President will be Changed after Mayor Elections

बदलने वाला है चंडीगढ़ कांग्रेस का चेहरा, ये नाम चर्चा में

Mon, 29 Dec 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Dec 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Congress President will be Changed after Mayor Elections

चंडीगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष का फैसला मेयर चुनाव के बाद होगा। चुनाव के नतीजों के बाद बने हालात से सहमी पार्टी गुटबाजी की आशंका से अभी कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहती। चंडीगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए चार नाम सेलेक्ट कर हाईकमान को भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए प्रदीप छाबड़ा, रविंदर सिंह पाली, एचएस लकी और पवन शर्मा का नाम प्रमुख है। इसके अलावा सुभाष चावला और रामपाल शर्मा को भी दावेदार बताया जा रहा है। हालत इसलिए भी खराब है, क्योंकि कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन


अब कांग्रेस की कोशिश है कि चंडीगढ़ में ऐसी स्थिति से पार्टी को निजात दिलाई जाए। इसके लिए पार्टी ऐसा ऊर्जावान और मृदुभाषी अध्यक्ष चाहती है, जो सभी को साथ लेकर चले। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और बीबी बहल से भी राय मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अध्यक्ष का नाम सुझाया
सूत्रों के अनुसार, बंसल गुट की ललित जोशी का नाम महिला अध्यक्ष के लिए सुझाया गया है। चंडीगढ़ प्रदेश के लिए सुझाए नाम पर एक राय न बनने पर महिला अध्यक्ष को भी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

बहल ने खुद ही जताई थी इच्छा
चौदह साल तक चंडीगढ़ में कांग्रेस की कमान संभालने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी बीबी बहल ने चुनाव में चंडीगढ़ कांग्रेस की हार के बाद खुद ही अध्यक्ष पद से त्याग-पत्र की इच्छा जता दी थी। हालांकि इससे पहले बहल की परफॉरमेंस बेहतरीन रही थी।


तिवारी भेज सकते हैं नाम
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी भी चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कुछ नाम भेज सकते हैं। तिवारी अपने किसी निकटतम का नाम भेज सकते हैं।

इन्होंने छोड़ी पार्टी  
राजबाला मलिक-पूर्व मेयर
सतप्रकाश अग्रवाल-पार्षद
राणा कश्मीरी देवी-पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर

कोट्स...
इस संबंध में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। इतना जरूर है कि पार्टी के अध्यक्ष का फैसला हाईकमान करेगा।
शकील अहमद,
पार्टी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed