{"_id":"57a9df874f1c1be15bee43af","slug":"chandigarh-congress-honoured-freedom-fighters-at-their-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ कांग्रेस ने सम्मानित किए फ्रीडम फाइटर्स, पूर्व केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ कांग्रेस ने सम्मानित किए फ्रीडम फाइटर्स, पूर्व केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Aug 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Congress
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता सेनानी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-43 में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने प्रधान प्रदीप छाबड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों घरों में जाकर उन्हें शाल, फूलों के गुलदस्ते और मिठाई देकर सम्मानित किया।
एसोसिएशन ऑफ फ्रीडम फाइटर्स सक्सेसर्स एंड एडमायरर्स के अध्यक्ष केके शारदा व अन्य स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने सभी नेताओं का आभार प्रकट किया। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा है कि देशवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोें के योगदान को कभी नहीं भूल सकते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके परिवार के लोगों को नहीं भूलना नहीं चाहिए और उनके दुख दर्द में हमेशा साथ रहना चाहिए।
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने छाबड़ा ने कहा है कि चंडीगढ़ कांग्रेस हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के साथ खड़ी है। सम्मानित किए जानेवाले परिवारों में केके शारदा, विमला मेहरा, मुक्तेश्वर जोशी, संजय भारती, देविंदर सिंह कोहली, शमशेर सिंह, दर्शना देवी, नविता शर्मा, सतीश शर्मा व बलविंदर सिंह, सुखचैन सिंह, दर्शन सिंह और चरणजीत सिंह शमिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं में विनोद शर्मा, संदीप भारद्वाज, एचएस लकी, अजय जोशी, रवि ठाकुर, गुरजोत संधूं सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे।