फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Club elections today all update

चंडीगढ़ क्लब के चुनाव आज: प्रधान पद के लिए सुनील खन्ना, रनमीत सिंह चहल और नरेश चौधरी में त्रिकोणीय मुकाबला

Sat, 16 Nov 2024 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 11:46 AM IST
सार

चंडीगढ़ क्लब शहर का सबसे पुराना क्लब है। इस क्लब के मौजूदा सदस्यों की संख्या करीब साढ़े आठ हजार है। इनमें वोटिंग का अधिकार 7300 मेंबर्स के पास है। इनमें शहर के बड़े व्यवसायी, ब्यूरोक्रेट, राजनेता से लेकर बड़े अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Club elections today all update
चंडीगढ़ क्लब के चुनाव आज - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ क्लब के चुनाव आज हो रहे हैं। इसके लिए क्लब की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा मतदान करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रधान भी पहुंचे। मतदान केंद्र के अंदर जाने के लिए केवल मतदाता ही जा सकते है। मतदाता को भी नो ड्यू प्रमाण पत्र दिखाना पड़ रहा है। नि ड्यू के लिए भी काउंटर लगाए गए है। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को भी लगाया है। क्लब के दोनों ओर खाली बड़े मैदान में कारें खड़ी है। क्लब के अंदर और बाहर काफी चहल पहल है।
विज्ञापन


क्लब के प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार आमने-सामने हैं। तीनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस बार प्रधान पद के लिए सुनील खन्ना, रनमीत सिंह चहल और नरेश चौधरी मैदान में हैं। 17 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन



चंडीगढ़ क्लब के प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार आमने सामने है।

इनमें सुनील खन्ना वर्ष 2002 में चंडीगढ़ क्लब के प्रधान पद पद रह चुके है और पेशे से व्यवसायी है। दूसरे उम्मीदवार नरेश चौधरी व्ययवासी है और मौजूदा चंडीगढ़ क्लब के उप प्रधान के पद पर है। तीसरे उम्मीदवार रमनीत सिंह चहल हैं। वहीं, चंडीगढ़ क्लब के एग्जीक्यूटिव मेंबर के चुनाव के लिए भाजपा नेता देवेंद्र बबला के बेटे परमवीर, नॉमिनेटेड पार्षद डॉ. बेदी के बेटे डॉ. विक्रम बेदी, क्रॉफेड के चेयरमैन हितेश पुरी के बेटे शिवम पुरी सहित शहर के जाने माने टैक्स कंसल्टेंट के बेटे रचित गोयल शामिल हैं।

एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए प्रतिष्ठित युवाओं के मैदान में होने के कारण मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। चंडीगढ़ क्लब के एग्जीक्यूटिव मेंबर के चुनाव के लिए इस बार 20 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा है। उनको वोट देने का हक भी चंडीगढ़ क्लब के वोटिंग सदस्यों के पास ही होता है। एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए बीस उम्मीदवारों में से कुल 8 उम्मीदवार ही चुने जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed