फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Club Elections Sunil Khanna becomes new President of Chandigarh Club

चंडीगढ़ क्लब चुनावः सुनील खन्ना बने चंडीगढ़ क्लब के नए अध्यक्ष, 128 वोटों के अंतर से नरेश चौधरी को हराया

Sun, 17 Nov 2024 08:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2024 08:20 PM IST
सार

आठ साल बाद चंडीगढ़ क्लब के विभिन्न पदों पर चुनाव हुआ है। चुनाव में  चंडीगढ़ क्लब के नए अध्यक्ष के तौर पर सुनील खन्ना ने जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
Chandigarh Club Elections Sunil Khanna becomes new President of Chandigarh Club
चंडीगढ़ क्लब के नए प्रधान सुनील खन्ना समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में शुमार चंडीगढ़ क्लब के 8 वर्ष बाद चुनाव हुए हैं। रविवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। इसमें चंडीगढ़ क्लब के नए अध्यक्ष के तौर पर सुनील खन्ना ने जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए अनुराग अग्रवाल ने करण नंदा को 19 वोटों से हराकर बाजी मारी है। चंडीगढ़ क्लब के नए अध्यक्ष सुनील खन्ना ने कड़े मुकाबले में नरेश चौधरी को 128 वोटों से हराया। सुनील खन्ना को 1580 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे नरेश चौधरी को 1452 वोट मिले हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों जिसमें सुनील खन्ना, रमनीत सिंह चहल और नरेश चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला था। वहीं उप प्रधान पद के लिए अनुराग अग्रवाल ने बाजी मारी है। उन्हें कुल 983 वोट मिले। अनुराग चोपड़ा को 853 वोट, करनवीर नंदा को 960 वोट पड़े। कुल वोट 2895 पड़े। जिनमें 49 अमान्य रहे। इस क्लब के शहर के उद्योगपति, बिजनेसमैन, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, चिंतक, वकील जैसी बड़ी हस्तियां सदस्य है। वोट डालने के लिए कई सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व मेयर, वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ वकील, वरिष्ठ सीए, आर्किटेक्ट समेत अन्य पहुंचे।
विज्ञापन


जीत के बाद मना जश्न 
चंडीगढ़ क्लब के नए प्रधान के तौर पर जैसे ही सुनील खन्ना के नाम की घोषणा हुई। क्लब में पहले से उपस्थित उनके दोस्त, समर्थक और परिवावालों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने जीता जश्न मनाते हुए नए प्रधान को फूल मालाएं डाल कर स्वागत किया। वहीं उप प्रधान के पद के नतीजों के बाद भी काफी संख्या में उनके समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई। क्लब में उपस्थित हर कोई प्रधान पद और उप प्रधान पद की जीत के उम्मीदवारों को गले लगाते हुए बधाइयां देने में जुटा हुआ था। वहीं प्रधान पद के लिए खड़े उम्मीदवार नरेश चौधरी वोटिंग केंद्र पर मौजूद रहे। जैसे ही प्रधान पद के लिए सुनील खन्ना के प्रधान पद के लिए जीत की मोहर लगी, उसी समय नरेश चौधरी अपने कुछ समर्थकों के साथ बिना किसी से बातचीत किए क्लब से बाहर निकल गए
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना
वोटिंग देर से शुरू हुई। चंडीगढ़ क्लब के चनाव में वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन मतगणना दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई। इसका कारण रहा कि क्लब के मेंबर्स वोटों की गिनती वाली जगह पर कैमरे के साथ प्रोजेक्टर लगाने की मांग पर अड़ गए। मेंबर्स का कहना था कि कहीं नगर निगम के चुनाव की तरह इसमें कोई गड़बड़ न हो जाए, कोई भी पेन या पैंसिल का इस्तेमाल न को। इसके बाद कैमरों की व्यवस्था की गई और फिर वोटों की गिनी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed