फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh club election update

चंडीगढ़ क्लब चुनाव जनवरी में, ये होंगे दावेदार

Mon, 16 Nov 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Nov 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
chandigarh club election update

काफी लंबे समय बाद चंडीगढ़ क्लब के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। दावेदारों के नाम भी सामने आ गए हैं। रविवार को क्लब के अध्यक्ष संदीप साहनी के कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 30 जनवरी को चुनाव करवाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले दस साल से चंडीगढ़ क्लब के चुनाव नहीं हुए हैं। कंपनी ला के अनुसार चुनाव के लिए 25 दिन पहले नोटिस देना जरूरी है। लेकिन कार्यकारिणी ने ढाई माह पहले ही चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। ऐसे में उम्मीदवारों को प्रचार करने का ज्यादा दिन मिल गए हैं। तारीख की घोषणा के साथ ही लाबिंग भी शुरू हो जाएगी। 11 साल बाद अब चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा और हिमाचल का सबसे बड़ा क्लब है यह

शहर के साथ साथ यह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल का सबसे बड़ा क्लब है। इसके सदस्यों की संख्या हजारों में हैं। क्लब के कुल 8 हजार सदस्य हैं, जिनमे से 6500 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। इसकी सदस्यता लेने के लिए नए लोगों को कई तरह की सिफारिश भी करवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार 2004 में हुआ था चुनाव

इससे पहले साल 2004 के नवंबर माह में चुनाव हुआ था। उस समय मुकेश बस्सी अध्यक्ष चुने गए थे, लेकिन साल 2011 के नगर निगम के चुनाव में पार्षद बनने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से संदीप साहनी अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं।

कई जज, मंत्री और वीआईपी है सदस्य
कल्ब में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा 8 कार्यकारी सदस्यों के लिए चुनाव होता है। जबकि चुनाव के बाद निर्वाचित कार्यकारिणी 2 मनोनीत कार्यकारी सदस्यों को चुनती है। यह शहर का सबसे पुराना क्लब है। इस क्लब के कई वीआईपी, पंजाब व हरियाणा के मंत्री, जज, आईएएस अधिकारी और व्यापारी सदस्य हैं। साल 1957 से यह क्लब चल रहा है। चंडीगढ़ क्लब कुल एरिया 8.5 एकड़ है।

एक साल का होता है कार्यकाल

नियम के अनुसार क्लब की कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल का होता है। लेकिन पिछले 11 साल से चुनाव न होने का कारण यह है कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में कुछ सदस्यों ने चुनौती दी थी।

रविवार को कार्यकारिणी ने चुनाव की तारीख तय कर दी है। चुनाव 30 जनवरी को होंगे। चुनाव करवाने के लिए जल्द ही तीन सदस्यों की कमेटी का गठन कर दिया जाएगा, जो चुनाव का शेडयूल जारी करेगी।

- अध्यक्ष संदीप साहनी, चंडीगढ़ क्लब

कौन कौन हो सकते है दावेदार
अध्यक्ष पद के लिए संदीप साहनी विनोद गुप्ता और सुनील गुप्ता का नाम दावेदार के तौर पर सामने आ रहा है इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी भी अपने गुट से किसी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed