{"_id":"67294a8a6f44090cb105e7b4","slug":"chandigarh-club-3-contenders-for-the-post-of-vice-president-names-emerged-chandigarh-news-c-16-pkl1043-554708-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ क्लब : उपप्रधान पद के लिए 3 दावेदार, सामने आए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ क्लब : उपप्रधान पद के लिए 3 दावेदार, सामने आए नाम
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के हाई प्रोफाइल क्लबों में शामिल चंडीगढ़ क्लब के चुनाव 16 नवंबर को होने जा रहे हैं। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब उप प्रधान पद के लिए भी तीन उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए है। उप प्रधान के लिए इस बार अनुराग अग्रवाल, अनुराग चोपड़ा और करनवीर नंदा मैदान में हैं।
अनुराग अग्रवाल बिजनेसमैन हैं। अनुराग चोपड़ा और करनवीर नंदा पेशे से एडवोकेट हैं। प्रधान पद के लिए सुनील खन्ना, रनमीत सिंह चहल और नरेश चौधरी ने दावेदारी पेश की है। चंडीगढ़ क्लब के मौजूदा प्रधान संदीप साहनी हैं। यह क्लब शहर के सबसे पुराने बड़े क्लब के नाम से मशहूर है। इस क्लब के मौजूदा सदस्यों की संख्या करीब साढ़े आठ हजार है। इनमें वोटिंग का अधिकार 7300 मेंबर्स के पास है।
सेवानिवृत्त जस्टिस महेश ग्रोवर होंगे पर्यवेक्षक
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सेवानिवृत्त जस्टिस महेश ग्रोवर को पर्यवेक्षक (आर्ब्जवर) बनाया गया है। वरिष्ठ एडवोकेट चेतन मित्तल और बलतेज सिंह सिद्धू को रिर्टर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। एडवोकेट अजय जग्गा और सीए अवनीश शर्मा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।