{"_id":"606c75008ebc3edb551faa88","slug":"chandigarh-cii-punjab-chairman-punjab-s-industries-ease-of-doing-business-index-chandigarh-news-pkl409461951","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईआई पंजाब के चेयरमैन ने कहा, पंजाब के उद्योगों को लगेंगे पंख, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में मारेंगे बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईआई पंजाब के चेयरमैन ने कहा, पंजाब के उद्योगों को लगेंगे पंख, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में मारेंगे बाजी
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित होटल में मीटिंग के दौरान बातचीत करते सीआईआई के नए चेयरमैन भवदीप सरदाना। अमर उजाला
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सीआईआई पंजाब के नए चेयरमैन भवदीप सरदाना ने कहा कि प्रदेश के उद्योगों को जल्द पंख लगेंगे। उद्योगों के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए सरकार से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीआईआई ने सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है कि उनके लिए जो भी कार्य हो वह उन्हें बताएं ताकि वह कामों को आगे बढ़ा सकें। साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में प्रदेश का नाम आगे लाना है। भवदीप सरदाना होटल माउंटव्यू में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उद्योगों को काफी नुकसान हुआ, लेकिन सीआईआई की पहल पर पिछले साल अप्रैल में ही उद्योगों को खोल दिया गया था। उद्योगों को दौड़ लगाने के लिए बेहतर एनवायरनमेंट चाहिए, जो पंजाब में है। यहां 72 हजार से अधिक उद्योग हैं। लगातार निवेशक आ रहे हैं। हालांकि, कुछ गिरावट कोरोना काल में हुई थी, लेकिन वह अब पूरी हो रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं के स्टार्टअप के लिए कार्य पहले से ही किया जा रहा है। इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसका बाकायदा प्रशिक्षण मिल रहा है।
किसान आंदोलन से उद्योगों पर पड़ने वाले प्रभाव पर भवदीप ने कहा कि आंदोलन का सीधा असर उद्योगों पर नहीं है। जब कभी मार्ग बंद हो जाता है तो माल लाने व ले जाने में कुछ दिक्कतें हुई हैं। किसान समाज के बीच से ही आते हैं। ऐसे में इनकी मांगों का हल होना चाहिए। उद्योगों में वर्कर्स की कमी के सवाल पर कहा कि वर्कर्स कम नहीं हैं, लेकिन कोरोना को लेकर कुछ भय है। ऐसे में टीकाकरण हर व्यक्ति के लिए होना चाहिए। हालांकि, जरूरत के हिसाब से सरकार लगा रही है।
विज्ञापन
वाइस चेयरमैन अमित थापर ने बताया कि सरकार उद्योगों की जरूरतों को समझ रही है और समस्याओं का समय-समय पर हल कर रही है। आगे भी उम्मीद की जा रही है कि उद्योग लगातार आगे बढ़ेंगे, जो नुकसान कोरोना के समय में हुआ, उसकी पूर्ति हो जाए। उन्होंने मांग रखी कि उद्योगों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगना चाहिए। टीका लगने के बाद वह और बेहतर कार्य कर पाएंगे। कोरोना का डर उनके मन से खत्म होगा।