फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Case filed, girl's photo viral, pilibhit

युवती की फोटो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 31 Jan 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Case filed, girl's photo viral, pilibhit
चंडीगढ़। युवती की फोटो सोशल मीडिया साइट पर वायरल करने वाले उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी नितिन श्रीवास्तव के खिलाफ सारंगपुर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का कहना है आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ निवासी एक 26 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2019 में उसके परिजनों ने मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी शादी के संबंध में जानकारी डाली थी। इस साइट से आरोपी नितिन श्रीवास्तव ने उनसे संपर्क साधा, एक दूसरे को जानने के लिए युवती युवक के बीच कई मुलाकात हुईं। इस बीच दोनों परिवार वाले भी आपस में मिले और बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन किसी कारण से यह शादी नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती की कुछ फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल दी। इसका पता लगने पर पीड़ित को कुछ लोगों ने इस संबंध में जानकारी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed