{"_id":"5835dce94f1c1b462413c145","slug":"chandigarh-carnival-at-laser-vally-himesh-reshammiya-will-also-came","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्निवाल: आपके स्वागत को तैयार है लेजर वैली, हिमेश रेशमियां भी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्निवाल: आपके स्वागत को तैयार है लेजर वैली, हिमेश रेशमियां भी आएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कार्निवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस बार भी चंडीगढ़ कार्निवाल अपने आप में अलग और खास होगा। 25 नवंबर से लेजर वैली में शुरू होने वाले इस कार्निवाल की थीम फैंटेसी रहेगी। इसकी जानकारी बुधवार को यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल और कल्चरल अफेयर्स के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने दी।
गृह सचिव ने बताया कि कार्निवाल में शेक्सपीयर पर केंद्रित इंटरनेशनल लेवल की एग्जिबिशन लगाई जाएगी। इसमें उनकी पुस्तकों से लेकर उनसे संबंधित अन्य चीजों को भी डिस्प्ले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पीछे हमारा मकसद लोगों को कार्निवाल में ही शेक्सपीयर से मिलाने का है। इसके अलावा कार्निवाल में ऑर्गन डोनेशन के लिए लोगों को प्रमोट किया जाएगा।
अनुराग अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल कार्निवाल की थीम ‘मेरे सपनों का शहर’ था, लेकिन इस बार स्टूडेंट्स की डिमांड के कारण जो फ्लोट्स बनाते हैं उन्हें किसी एक थीम में न बांधने के कारण यह थीम रखी गई है।
विज्ञापन
डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि इस बार मेन स्टेज को भी अलग ढंग से डिजाइन किया गया है जो कि किसी बॉलीवुड इवेंट से कम नहीं होगा। इसमें एलइडी का विशेष प्रबंध किया गया है। इसके अलावा फेस्टिव लुक देने के लिए गुब्बारों की एक छत भी बनाई गई है।

शेक्सपीयर पर इंटरनेशनल एग्जिबिशन, फैंटेसी होगी थीम
चंडीगढ़ कार्निवाल
- फोटो : File Photo
कार्निवाल में बनवाएं आधार कार्ड
कर्निवाल में पुस्तकों और खान पान के अलावा लोगों को सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। लोग जहां पर आधार कार्ड भी बना सकेंगे। इसके अलावा कार्निवाल में शामिल होने वाले लोगों को लकी कूपन भी दिए जाएगे। कार्निवाल के अंतिम दिन 27 नवंबर को लकी कूपन विजेताओं को लैपटॉप, टैब और मोबाइल जीतने का भी मौका मिलेगा।
सभी स्टॉल में लोगों की सुविधा के लिए स्वाइप मशीन
नोटबंदी के कारण लोगों को सामान खरीदने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्टॉल पर स्वाइप मशीन का प्रबंध किया गया है। इस बार 30-35 स्टॉल लग रहे हैं। इसके अलावा झूले वालों के लिए भी स्वाइप मशीन का प्रबंध किया गया है।
हर शाम होंगे म्यूजिकल इवेंट
कार्निवाल के पहले दिन यानी 25 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर नीरज श्रीधर शाम 6:30 बजे लैजर वैली में परफॉर्म करेंगे। वहीं 26 नवंबर को पंजाबी सिंगर बब्बू मान और 27नवंबर को हिमेश रेशमिया परफार्म करेंगे।