फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Bulk Market Project 339 trees are in way 3400 trees to be planted in another UT

चंडीगढ़ बल्क मार्केट प्रोजेक्ट: आड़े आ रहे है 339 पेड़, काटने से पहले दूसरी यूटी में लगाने होंगे 3400 पाैधे

Sat, 15 Nov 2025 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 03:16 PM IST
सार

सेक्टर-56 में जिस जगह बल्क मार्केट प्रोजेक्ट लाया जाना है, वहां 339 पेड़ हैं, जिन्हें काटा जाएगा। ऐसे में सभी पर्यावरण मंजूरी लेने से पहले प्रशासन को इन 339 पेड़ के ग्रीन एरिया को नष्ट करने से पहले दूसरी जगह ग्रीन एरिया डेवलप करना होगा। 

विज्ञापन
Chandigarh Bulk Market Project 339 trees are in way 3400 trees to be planted in another UT
चंडीगढ़ बल्क मार्केट प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-56 में बनने वाली बल्क मार्केट प्रोजेक्ट में ग्रीन एरिया प्रशासन के लिए रोड़ा बन रहा है। प्रशासन ने बल्क मार्केट प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की कवायद तेज कर दी है। 

विज्ञापन


जल्द ही प्रशासन कंसल्टेंट नियुक्त करेगा, जो इस बल्क मार्केट के लिए न केवल प्लानिंग करेगा, बल्कि पर्यावरण संबंधित जितनी मंजूरी जरूरी है, उनकी रुपरेखा तैयार करेगा। 
विज्ञापन


सेक्टर-56 में जिस जगह बल्क मार्केट प्रोजेक्ट लाया जाना है, वहां 339 पेड़ हैं, जिन्हें काटा जाएगा। ऐसे में सभी पर्यावरण मंजूरी लेने से पहले प्रशासन को इन 339 पेड़ के ग्रीन एरिया को नष्ट करने से पहले दूसरी जगह ग्रीन एरिया डेवलप करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि बल्क मार्केट प्रोजेक्ट के तहत जो ग्रीन एरिया आ रहा है, उसे हटाने से पहले प्रशासन अन्य केंद्र शासित प्रदेश जैसे अंडमान और निकोबार द्वीप, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, लक्ष्यद्वीप या अन्य किसी यूटी से संपर्क कर उनके वहां वन भूमि या ग्रीन एरिया में नियमों के तहत पेड़ व पौधे लगाकर इसकी भरपाई करने के लिए पर्यावरण मंत्रालय से संपर्क कर रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक पर्यावरण मंत्रालय के नियमों के मुताबिक किसी प्रोजेक्ट के लिए जितने पेड़ काटे जाते हैं, उनकी जगह उस संख्या के 10 गुना पेड़-पौधे लगाने जरूरी होते हैं। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के तहत 339 पेड़ हटाए जाने पर 3400 के करीब नए पेड़-पौधे लगाने के साथ इनकी देखरेख भी सुनिश्चित करनी होगी।

बल्क मार्केट में फर्नीचर ही नहीं मार्बल मार्केट वालों को भी दी जाएगी जगह

सेक्टर-56 में बनने वाली बल्क मार्केट में सिर्फ फर्नीचर मार्केट ही नहीं मार्बल मार्केट के कारोबारी व व्यापारियों को भी ई ऑक्शन के जरिए जगह दी जाएगी। 55 एकड़ में बनने वाली इस मार्केट पर 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बल्क मार्केट की योजना-2016 और 2018 में धनास और सारंगपुर की मौजूदा मार्बल मार्केट का सर्वे करने के बाद बनाई गई थी। प्रशासन ने इसको लेकर एक सर्वे कराया था। इस सर्वे में कुल 182 दुकानें चिन्हित की गई थीं, जिनमें से 162 मार्बल की थीं। प्रशासन ने जो नया प्लान तैयार किया है, उसके मुताबिक बल्क मार्केट में 200 प्लॉट ई ऑक्शन के लिए रखे जाएंगे। प्रशासन ने फर्नीचर मार्केट पर तो कार्रवाई कर दी है, अब धनास व सारंगपुर की मार्बल मार्केट को हटाने के लिए प्रशासन कभी भी हाथ बढ़ा सकता है।

नई मार्केट में 200 एक-कनाल प्लॉट और 52 बूथ शामिल

करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा सेक्टर-56 का बल्क मटेरियल मार्केट कुल 55 एकड़ में फैला होगा। इसमें एक-एक कनाल के 200 प्लॉट और 52 बूथ शामिल हैं। एक कनाल वाले प्लॉट्स पर बेसमेंट के साथ तीन मंजिल के निर्माण की अनुमति होगी। यहां सड़क नेटवर्क, जलापूर्ति, सीवरेज, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, पावर सब स्टेशन, स्ट्रीट लाइट और ग्रीन स्पेस जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एक कनाल प्लॉट का एरिया 15x28 मीटर और बूथ का एरिया 2.52x8.3 मीटर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed