{"_id":"59dc85544f1c1b69678b4ea4","slug":"chandigarh-boy-gets-soap-in-courier-on-place-of-apple-iphone-8","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPhone मंगवाया था ऑनलाइन, कूरियर में ऐसी चीज आई, देखकर होश उड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPhone मंगवाया था ऑनलाइन, कूरियर में ऐसी चीज आई, देखकर होश उड़ गए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग
- फोटो : Market Land
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने ऑनलाइन एप्पल आईफोन 8 मंगवाया था, लेकिन कूरियर आया तो उसमें ऐसी चीज थी, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए, आंखें फटी रह गई। मामला चंडीगढ़ का है। सेक्टर-19 निवासी एक युवक ने ऑनलाइन एप्पल आईफोन-8 का आर्डर किया था। लेकिन जब कूरियर खोला तो आईफोन की जगह साबुन निकला।
ठगी का शिकार हुए युवक ने कूरियर ब्वॉय को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मौली जागरां कांप्लैक्स निवासी सुनील कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-19 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-19 निवासी अंकुश वाधवा ने 29 सितंबर को ऑफर के तहत ऑनलाइन एप्पल आईफोन-8 आर्डर किया था। अंकुश ने अपने क्रेडिट कार्ड से उसका भुगतान किया था।

कूरियर ब्वॉय का पीछा कर दबोच लिया
ऑनलाइन शॉपिंग
- फोटो : डेमो
7 अक्तूबर को ब्लू डार्ट कूरियर कंपनी की ओर से एक कर्मी अंकुश के घर कूरियर देने आया। कूरियर कंपनी का कर्मचारी पैदल ही उसके घर आया और कूरियर देकर चला गया। अंकुश ने जब पैकेट खोला तो वह दंग रह गया।
उसमें एप्पल आईफोन के बजाय एक अन्य कंपनी के फोन का डिब्बा था। उसे खोलकर देखा तो उसमें कपड़े धोने का साबुन निकला। इसके बाद अंकुश ने कूरियर ब्वॉय का पीछा कर उसे सेक्टर-19 से ही दबोच लिया। साथ ही इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सारे मामले की जानकारी लेकर शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये पैकेट जब उसे मिला था तो उसने मोबाइल निकालकर खुद रख लिया था और उसमें साबुन की टिकिया डाली थी। उसने बताया कि उसने फोन घर में छिपाकर रखा है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।