फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Books Scam

एक बार फिर निकला किताब घोटाले का जिन्न

Thu, 05 Jun 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Jun 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Books Scam

शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनोद कुमार की संदिग्ध हालात में मौत के बाद किताब घोटाले का जिन्न एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मार्च-13 के अंत में कुछ स्कूलों में लाइब्रेरी की किताबों में अश्लील सामग्री की शिकायत आई। जिसकी जांच डीजीएसई केएस पन्नू को सौंपी गई।

विज्ञापन


जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि किताबों की खरीद में घपला हुआ था। सरदूलगढ़ की कंपनी ने डीपीआई का नॉमिनेशन लेटर दिखाकर किताबें सप्लाई करने के लिए प्राइमरी से तीन हजार और अपर प्राइमरी स्कूलों से दस हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


किताबें ज्यादा रेट पर सप्लाई की गईं। किताबों में अश्लील सामग्री की शिकायत पर डीजीएसई केएस पन्नू ने पर्चेज और कंटेंट कमेटी को दोषी करार दिया।

मलूका को दी गई थी ‌क्लीन चिट

Chandigarh Books Scam

दिलचस्प बात यह थी कि कंटेंट कमेटी के सभी सदस्य मलूका के गृह जनपद के और दो टीचर तो उनके गांव के स्कूल के ही थे। मामला सुर्खियां बना तो कांग्रेस ने धावा बोल दिया और शिक्षामंत्री से इस्तीफे की मांग करने लगी। 27 मई को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रिटायर्ड जस्टिस एएन जिंदल की अगुवाई में जांच आयोग गठित कर दिया।

इसी दिन कमेटी के तीनों सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया। गुरतेज सिंह अगस्त-13 में बहाल हो गए, प्रितपाल कौर व डॉ. विनोद कुमार को जनवरी-14 में बहाल किया गया। कुछ महीने पहले जिंदल कमीशन ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी।

जिसमें मलूका को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि उन्होंने सिर्फ किताबों की खरीद के लिए सुझाव देने के लिए कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अधिकार क्षेत्र से आगे जाकर काम किया है। हालांकि सरकार ने अब तक कमीशन की रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं की है।

पाइप कंपनी को किताब का टेंडर

Chandigarh Books Scam

सर्व शिक्षा अभियान के तहत लाइब्रेरी किताबों की खरीद स्कूल मैनेजमेंट कमेटियां करती हैं, लेकिन खुलासा हुआ कि शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने 28 फरवरी को आदेश जारी कर किताबों की खरीद को कमेटी गठित की। जिसमें डीपीआई-एलिमेंट्री प्रितपाल कौर, डीईओ डॉ. विनोद कुमार और पीएसईबी के एफडीओ गुरतेज सिंह शामिल थे।

इस कमेटी ने सभी नियमों को दरकिनार कर किताबें सप्लाई करने के लिए सरदूलगढ़ की फ्रेंड्स एंटरप्राइजेज को चुना। जो पब्लिशर नहीं, बल्कि पाइप बनाने का काम करती थी।

विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने भी की थी जांच

Chandigarh Books Scam

कांग्रेस की मांग पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की उच्चस्तरीय टीम भी 14 जून-13 को मामले की जांच के लिए पहुंची थी। सभी ने टीम के सामने अपना पक्ष रखा था।

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि एसएसए और रमसा के तहत खरीद में नियमों को तोड़ा गया। नियमों के खिलाफ खरीद पैनल बनाया गया और किताबों का स्तर भी ठीक नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed