{"_id":"67a716f134c8c8922700c08b","slug":"chandigarh-bomb-found-near-junk-shop-in-kambwala-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कैंबवाला में कबाड़ी की दुकान के पास बम मिलने से हड़कंप, माैके पर पहुंचे अधिकारी, सेना को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: कैंबवाला में कबाड़ी की दुकान के पास बम मिलने से हड़कंप, माैके पर पहुंचे अधिकारी, सेना को बुलाया
Sat, 08 Feb 2025 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 Feb 2025 03:54 PM IST
सार
बम को निष्क्रिय किया जा रहा है। ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्शन टीम और अन्य टीमें जांच में जुट गई हैं। बम मिलने वाली जगह को खाली करवा लिया गया है।
विज्ञापन
कैंबवाला में मिला बम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के कैंबवाला में कबाड़ी की दुकान के पास बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। बम को निष्क्रिय किया जा रहा है। ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्शन टीम और अन्य टीमें जांच में जुट गई हैं। बम मिलने वाली जगह को खाली करवा लिया गया है।
एक महिला ने राहुल कार वाश के नजदीक बम मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। बता दें कि इस तरह के बम शेल पहले भी शहर में मिल चुके हैं।
एएसआई ऋषि कुमार ने बताया कि हमें सिर्फ इतना पता है कि एक डेड शेल मिला है। इसे हटाने के लिए सेना यहां आएगी। सुरक्षा के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। एक स्क्रैप डीलर को अपने पुराने स्क्रैप में बम मिला। इस तरह के मामले पहले भी हो चुके हैं। हमें सुबह 9:30 बजे सूचना मिली थी।